Instagram Youtube
smwnews.in
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Reading: सुसाइड, मर्डर या कोई बड़ी साजिश… 11 दिन बाद भी ट्विशा शर्मा की मौत पर सस्पेंस कायम!
Share
Font ResizerAa
smwnews.insmwnews.in
  • देश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Search
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Follow US
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > सुसाइड, मर्डर या कोई बड़ी साजिश… 11 दिन बाद भी ट्विशा शर्मा की मौत पर सस्पेंस कायम!
मध्य प्रदेश

सुसाइड, मर्डर या कोई बड़ी साजिश… 11 दिन बाद भी ट्विशा शर्मा की मौत पर सस्पेंस कायम!

By TEAM SMW NEWS Last updated: 23/05/2026 4 Min Read
Share

भोपाल की हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ब्यूटी पार्लर का आखिरी सीसीटीवी फुटेज, रसूखदार सास का संदिग्ध रवैया और पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली ने इस केस को बेहद पेचीदा बना दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने अब सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है, और हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दे दिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में कई अनसुलझे सवाल खड़े हो गए हैं।

ट्विशा शर्मा ने सुसाइड के लिए छत जैसी खुली जगह को चुना, जिसका सिर्फ कुछ हिस्सा ही बंद था। सबसे बड़ी बात यह है कि जब यह घटना हुई, तब घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। ऐसे में खुली छत पर कोई भी उसे ऐसा करते देख सकता था या रोक सकता था। हालांकि, ट्विशा के ससुराल वाले दावा कर रहे हैं कि वह नशे की हालत में थी और उसने वहीं फांसी का फंदा लगाकर खुद की जान ले ली। सुसाइड की थ्योरी को सबसे बड़ा झटका ट्विशा शर्मा की मौत से ठीक पहले की सीसीटीवी फुटेज से लगता है। 12 मई को जिस दिन उसकी मौत हुई, वह दोपहर करीब 3:30 बजे अपने ससुराल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर पहुंची थी और शाम करीब 6:15 बजे वहां से निकली। ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा बेहद रिलैक्स और सामान्य दिखाई दे रही है। उसे सर्विस देने वाले कर्मचारी ने कहा कि कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी भी तरह के तनाव में है।

ट्विशा की मौत के अगले ही दिन, 13 मई को सुबह करीब 11:30 बजे, उसकी सास गिरिबाला सिंह ने ब्यूटी पार्लर की संचालक किरण को फोन किया। किरण का दावा है कि गिरिबाला ने बार-बार पूछा कि क्या ट्विशा पार्लर आई थी, वह कितने बजे आई और कितने बजे गई। इसके साथ ही उन्होंने पेमेंट के बारे में भी पूछा था। चौंकाने वाली बात यह है कि जब सास गिरिबाला को पार्लर में सीसीटीवी होने की बात पता चली, तो वह खुद को वकील बताने वाले कुछ लोगों के साथ पार्लर पहुंच गईं। आरोप है कि सबसे अहम सबूत यानी सीसीटीवी फुटेज गिरिबाला सिंह अपने साथ ले गईं, जबकि पुलिस वहां पहुंच भी नहीं सकी थी।

इस केस का सबसे अहम किरदार ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह है। सवाल यह है कि यदि समर्थ बेकसूर है तो वह पिछले 11 दिनों से फरार क्यों था? उसने अपनी पत्नी की मौत का सच क्यों छिपाया? क्या भोपाल पुलिस जानबूझकर उसे छुपा रही थी? फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह पुलिस कस्टडी में है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा का आरोप है कि पूर्व जज होने के कारण गिरिबाला सिंह अपने रसूख का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रही हैं। उनका दावा है कि सास ने ट्विशा की मौत के फौरन बाद करीब 46 फोन कॉल्स किए, जो केस को रफा-दफा करने के लिए कई जजों और बड़े अधिकारियों को किए गए थे। पहले भोपाल की निचली अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को खारिज कर दिया था, लेकिन परिवार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स की एक विशेष टीम करेगी। अब देखना यह है कि सीबीआई जांच और दोबारा पोस्टमार्टम के बाद इस मामले का असली सच सामने आ पाता है या नहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: हंसी, CONFUSION और मैड एंटरटेनमेंट का मिक्स अनुभव

फिल्म One Two Cha Cha Chaa की कहानी एक रहस्यमयी बैग के इर्द-गिर्द घूमती है।…

27/01/2026

28 करोड़ के छोटे बजट फिल्म ने The Raja Saab और Border 2 को भी पीछे छोड़ा

साउथ सिनेमा में कभी-कभी ऐसी फिल्में भी बन जाती हैं जो कम लागत में बनी…

27/01/2026

अमेरिका देगा भारत को 5400 करोड़? 18 साल से फंसा है ये पैसा, क्या है मामला?

भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ONGC Videsh Ltd (OVL) का वेनेजुएला में तेल…

27/01/2026

YOU MAY ALSO LIKE

लुटेरी दुल्हन: पति ने भाई बनकर कराया कन्यादान, शादी के 17 दिन बाद खुला सनसनीखेज राज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जबलपुर के एक…

मध्य प्रदेश
24/05/2026

सिवनी: शादी के 13वें दिन जेठ ने कुल्हाड़ी से काटा नवविवाहिता का गला, पति बोला- रेप की नाकाम कोशिश के बाद हत्या

मासूम भांजी ने देखी दरिंदगी, आरोपी जेठ फरार; पुलिस ने मानसिक बीमारी वाला एंगल भी किया पेश सिवनी (मध्य प्रदेश),…

मध्य प्रदेश
22/05/2026

अमचूर पाउडर को हेरोइन समझ 57 दिन जेल में रहे इंजीनियर को 10 लाख का मुआवजा, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 16 साल पुरानी एक कानूनी लड़ाई में ग्वालियर के इंजीनियर अजय सिंह के पक्ष में बड़ा फैसला…

मध्य प्रदेश
21/05/2026

CBI कर सकती है ट्विशा शर्मा की मौत की जांच, CM मोहन यादव से मिले पिता

भोपाल की ट्विशा शर्मा की मौत मामले में बुधवार को मंत्रालय में उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात…

मध्य प्रदेश
20/05/2026

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and technology to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow US: 

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?