By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: MP में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासी बाहर
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > MP में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासी बाहर
मध्य प्रदेश

MP में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासी बाहर

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 19/07/2026 6:33 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल-2026 के ड्राफ्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।

Contents
20 जुलाई से सत्र में पेश होगा बिलशादी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरीआदिवासी समुदायों को छूटकैसे तैयार हुआ ड्राफ्ट?किन मामलों पर किया गया अध्ययन?

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज कैबिनेट ने UCC बिल, 2026 को पूरे दिल से और सर्वसम्मति से मंज़ूरी दे दी है।”

20 जुलाई से सत्र में पेश होगा बिल

अब यह ड्राफ्ट 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। CM मोहन यादव ने कहा, “हमने इस दिशा में कदम बढ़ाया है और यह सुनिश्चित किया है कि बिल 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश किए जाने के लिए तैयार हो।”

उन्होंने कहा कि समानता हमेशा से भारतीय संस्कृति और मूल्यों का एक अहम हिस्सा रही है।

शादी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

UCC ड्राफ्ट के तहत शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। पुरुषों के लिए शादी की उम्र 21 साल और महिलाओं के लिए 18 साल रहेगी।

यह कदम शादियों को कानूनी दायरे में लाने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।

आदिवासी समुदायों को छूट

सबसे अहम बात यह है कि UCC आदिवासी समुदायों (अनुसूचित जनजातियों) को छोड़कर समाज के सभी वर्गों पर लागू होगा।

सरकार ने आदिवासियों की परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा है।

कैसे तैयार हुआ ड्राफ्ट?

UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए सरकार ने कई सदस्यों वाली एक कमेटी बनाई थी, जिसके प्रमुख सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई थीं।

कमेटी ने समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए और उनके आधार पर यह ड्राफ्ट तैयार किया। रिपोर्ट में आदिवासियों को UCC से बाहर रखने की सिफारिश की गई थी।

किन मामलों पर किया गया अध्ययन?

पैनल को शादी, तलाक, गुज़ारा-भत्ता, विरासत, गोद लेने और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अलग-अलग पर्सनल और पारिवारिक मामलों से जुड़ी मौजूदा व्यवस्थाओं का अध्ययन करने का काम सौंपा गया था।

पैनल ने जेंडर इक्वालिटी सुनिश्चित करने, प्रचलित रीति-रिवाजों का सम्मान करने, और संवैधानिक प्रावधानों का ध्यान रखने की दिशा में काम किया है।

You Might Also Like

चित्रकूट NEET छात्रा गैंगरेप: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीसीटीवी में कैद हुए 3 संदिग्ध, महिला आयोग सख्त

इंदौर: कचरे में चला गया 2 किलो चांदी का लोटा, सफाई मित्रों ने सैकड़ों टन मलबे से 24 घंटे में ढूंढ निकाला, मिली सराहना

देश की सबसे लंबी ‘जल सुरंग’ तैयार, नर्मदा का पानी पहुंचेगा विंध्य, 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

MP की बड़ी उपलब्धि, खजुराहो एयरपोर्ट देश में अव्वल, भोपाल भी टॉप-3 में शामिल, AAI सर्वे में मिली पहचान

मध्य प्रदेश में UCC की राह आसान? समिति ने CM को सौंपी रिपोर्ट, 404 धाराओं वाला ड्राफ्ट, आदिवासियों को छूट की सिफारिश

TAGGED: UCC, आदिवासी, कैबिनेट, मध्य प्रदेश, मानसून सत्र, मोहन यादव, शादी रजिस्ट्रेशन
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?