काठमांडू | नेपाल में विनाशकारी बाढ़ (Flood) और भूस्खलन (Landslide) के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक 41 सेकंड का वीडियो (Video) वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बाढ़ में मारी गई एक महिला के शव (Dead Body) से सोने की बालियां (Gold Earrings) चुराते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही नेपाल पुलिस (Nepal Police) ने हरकत में आकर आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक महिला के शव को लकड़ी के तख्तों और बालों से खींचकर ले जा रहे हैं और फिर शव के दोनों कानों से बालियां निकालकर एक तरफ रख देते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आसपास खड़े कई लोग यह सब देख रहे थे और कुछ लोग इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर रहे थे।
वायरल Video पर क्या हुई कार्रवाई?
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए पुष्टि की कि शव से बालियां चुराने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
Must Read: IND vs SL: Ravindra Jadeja ने 6 सालों में 88 बार किया ऐसा… स्पिनरों के लिए बना शर्मनाक रिकॉर्ड
क्या है बाढ़ का हाल?
यह घटना ऐसे समय हुई है जब नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ (Devastating Floods) ने भारी तबाही मचाई है। अब तक लगभग 400 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1,468 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बचाव दल सड़कें टूटने और पुल बह जाने के कारण प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में संघर्ष कर रहे हैं, और एक नई बनी झील से आगे और तबाही का खतरा बना हुआ है।