वाशिंगटन | अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि ईरान (Iran) के साथ युद्ध (War) समाप्त होने पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट आएगी, जो 40 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस गिरावट से महंगाई (Inflation) का दबाव कम होगा और बॉन्ड यील्ड (Bond Yield) में भी बड़ी गिरावट आ सकती है।
क्या है पूरा मामला?
- तेल की कीमतें: शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि WTI लगभग 91 डॉलर पर था। यह कीमतें अमेरिका-ईरान तनाव के चलते हाल के हफ्तों में तेजी से बढ़ी हैं।
- संभावित प्रभाव: बेसेंट ने कहा कि उत्पादन बढ़ने से तेल की कीमतें 50 डॉलर या यहां तक कि 40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जिससे महंगाई कम होगी।
क्या कहा बेसेंट ने?
ब्लूमबर्ग टीवी (Bloomberg TV) को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा, “ईरान संघर्ष के समाधान के बाद तेल बाजार में काफी अधिक आपूर्ति हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि तेल की कीमतों में गिरावट आएगी।” हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि यह स्पष्ट नहीं है कि युद्ध कब खत्म होगा और अभी तक इसके तुरंत समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।