By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, हेल्पलाइन नंबर जारी, जानिए पूरा मामला
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, हेल्पलाइन नंबर जारी, जानिए पूरा मामला
देश

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, हेल्पलाइन नंबर जारी, जानिए पूरा मामला

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 11/07/2026 5:54 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

वियतनाम में एक द्वीप से वापस लौट रही एक नाव समंदर में पलट गई, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे।

Contents
21 लोगों को बचाया गयाPM मोदी ने जताया दुखदूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरसबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन है फू क्वोकआंध्र प्रदेश के मंत्री ने क्या कहा?

रिपोर्ट के मुताबिक, फू क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई।

21 लोगों को बचाया गया

आसपास मौजूद कई पर्यटक नौकाएं तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं। एन थोई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं।

वहीं, बचाए गए 21 लोगों को आपात चिकित्सा उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। बचाव अभियान के लिए बॉर्डर गार्ड स्टेशन ने 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो जहाज तैनात किए हैं। नौसेना और तटरक्षक बल भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं।”

दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है।

हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं।

हेल्पलाइन नंबर:
+84362817930
+84915523714
+84334520414
+84913089165 (हनोई)

सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन है फू क्वोक

थाईलैंड की खाड़ी में स्थित ‘फू क्वोक’ वियतनाम के सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन में से एक है। ‘होन मे रुट’ द्वीप ‘फू क्वोक’ से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) दक्षिण में है।

ये द्वीप अपनी सफेद रेत वाले समुद्र तटों और साफ पानी के लिए जाने जाते हैं और हर साल लाखों घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मे रुट न्गोआई द्वीप कोरल रीफ डाइविंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

आंध्र प्रदेश के मंत्री ने क्या कहा?

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक टूरिस्ट बोट के पलटने पर, आंध्र प्रदेश के एनआरआई सशक्तिकरण और संबंध राज्य मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने कहा, ‘हम इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं कि वियतनाम में हुए बोट हादसे में आंध्र प्रदेश के कितने लोगों की मौत हुई है।’

उन्होंने कहा, ‘हम दिल्ली से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मंत्री नारा लोकेश और आंध्र प्रदेश सरकार घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अभी हमारे पास आंध्र प्रदेश के पीड़ितों की सही संख्या नहीं है।’

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

TAGGED: PM मोदी, दूतावास हेल्पलाइन, नाव हादसा, फू क्वोक, भारतीय पर्यटक, वियतनाम
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?