By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: कुलगाम CRPF हमले के नए खुलासे, विदेशी आतंकी और लश्कर कमांडर पर शक
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > कुलगाम CRPF हमले के नए खुलासे, विदेशी आतंकी और लश्कर कमांडर पर शक
देश

कुलगाम CRPF हमले के नए खुलासे, विदेशी आतंकी और लश्कर कमांडर पर शक

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 12/11/2026 11:40 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। हमलावर पैदल ही करीब 50 मीटर दूर दलदली इलाके से नाके तक पहुंचे थे। उन्होंने AK-47 राइफल से CRPF जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर पेड़-पौधों और झाड़ियों की आड़ लेकर पैदल ही फरार हो गए।

Contents
सर्च ऑपरेशन तेजलश्कर कमांडर लतीफ भट पर शकOGW और स्लीपर सेल की जांचCRPF की जवाबी कार्रवाईAP गोलियों का इस्तेमाल

शुरुआती जांच में हमले में कम से कम तीन आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से दो के विदेशी आतंकी होने का शक है।

सर्च ऑपरेशन तेज

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों की तलाश की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। कुछ कैमरों से जांच एजेंसियों को अहम इनपुट भी मिले हैं। हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

जांच एजेंसियों को इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट की भूमिका पर भी शक है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लतीफ भट की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

लतीफ भट पर 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या और 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या का भी आरोप है। पुलिस उसे घाटी में सक्रिय एकमात्र स्थानीय आतंकी बता रही है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

OGW और स्लीपर सेल की जांच

जांच एजेंसियां लश्कर के तीन संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) से भी पूछताछ कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि हमले से पहले आतंकियों की रेकी, उन्हें पनाह देने और लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने में स्थानीय मददगारों की कोई भूमिका थी या नहीं।

नए स्लीपर टेरर मॉड्यूल के सक्रिय होने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से घुसपैठ के एंगल की भी जांच की जा रही है।

CRPF की जवाबी कार्रवाई

CRPF के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर इलाके में पुलिस और CRPF की तैनाती की गई थी। हमले में तीन जवान घायल होने के बावजूद सभी ने जवाबी फायरिंग की और आतंकियों का पीछा किया। CRPF का कहना है कि जवानों की सतर्कता और तुरंत की गई कार्रवाई से हमलावर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और उन्हें पीछे हटना पड़ा।

AP गोलियों का इस्तेमाल

कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने खास तरह की मेटल जैकेट वाली आर्मर-पियर्सिंग (AP) गोलियों का इस्तेमाल किया था। यह ऐसी गोलियां होती हैं जो बुलेटप्रूफ जैकेट को भी पार कर सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन गोलियों में से कुछ गंभीर रूप से घायल CRPF जवान के बुलेट रेसिस्टेंट जैकेट को भेदकर शरीर में घुस गईं। घायल जवान का फिलहाल श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

You Might Also Like

NVIDIA पर बढ़ा विवाद: चीन को 7.5 अरब डॉलर के AI चिप्स की आपूर्ति में चीनी कारोबारी महिला की भूमिका का दावा

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला 18 दांतों वाला रहस्यमयी जबड़ा, मैमथ के जीवाश्म होने की आशंका

राहुल-प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं: सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा

होर्मुज में तीन तेल टैंकर धू-धू कर जले, ईरान ने दी सख्त चेतावनी

जेनसन हुआंग ने मानी बेवफाई, तलाक पर आधी संपत्ति जाने की चर्चा

TAGGED: AP गोली, CRPF, आतंकी हमला, कुलगाम हमला, क्राइम न्यूज़, जम्मू कश्मीर, दक्षिण कश्मीर, लतीफ भट, लश्कर-ए-तैयबा, विदेशी आतंकी, सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बल
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?