By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: वेनेजुएला भूकंप: 7.5 तीव्रता के झटकों से तबाही, इमारतें ध्वस्त, भागते लोग, त्सुनामी की चेतावनी, देखें 5 वीडियो
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > वेनेजुएला भूकंप: 7.5 तीव्रता के झटकों से तबाही, इमारतें ध्वस्त, भागते लोग, त्सुनामी की चेतावनी, देखें 5 वीडियो
देश

वेनेजुएला भूकंप: 7.5 तीव्रता के झटकों से तबाही, इमारतें ध्वस्त, भागते लोग, त्सुनामी की चेतावनी, देखें 5 वीडियो

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 25/06/2026 9:44 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

वेनेजुएला के उत्तरी-मध्य हिस्से में आए दो शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को हिला दिया है। पहले 7.1 तीव्रता का झटका महसूस हुआ और महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया।

Contents
इमारतें ढहीं, सड़कें मलबे से भरींसड़कों पर अफरा-तफरीमलबे में फंसे लोगों की तलाशबचावकर्मी सर्च ऑपरेशन में जुटेसिर्फ वेनेजुएला ही नहीं, कोलंबिया तक महसूस किए गए झटकेबिजली-इंटरनेट ठप, हवाई अड्डे पर उड़ानें रोकी गईंआफ्टरशॉक्स का खतरा बरकरार10 हजार मौतों की आशंका

इसका केंद्र युमारे के पास बताया गया है। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

इमारतें ढहीं, सड़कें मलबे से भरीं

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तबाही का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है। एक वीडियो में बहुमंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहता नजर आता है।

धूल का विशाल गुबार पूरे इलाके को ढक लेता है और लोग चीखते हुए सुरक्षित जगहों की तरफ भागते दिखाई देते हैं। कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को गोद में उठाकर भाग रहे हैं।

सड़कों पर अफरा-तफरी

एक अन्य वीडियो में काराकास की सड़कों पर अफरा-तफरी साफ दिखाई देती है। लोग धूल और धुएं के बीच भाग रहे हैं।

कई जगहों पर घायल लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। इमारतों के हिस्से टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं, जिससे कई इलाके पूरी तरह बंद हो गए।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश

एक और वीडियो में भारी क्षतिग्रस्त इमारत दिखाई देती है, जिसके कई हिस्से ढह चुके हैं। नीचे पुलिस, बचावकर्मी और स्थानीय लोग फंसे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे बड़ी चिंता उन लोगों को लेकर है जो अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

बचावकर्मी सर्च ऑपरेशन में जुटे

एक अन्य फुटेज में बचावकर्मी मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाते नजर आते हैं। कई इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो चुकी हैं और राहत कार्य लगातार जारी है।

हर जगह मलबा और तबाही का नजारा है। राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं।

सिर्फ वेनेजुएला ही नहीं, कोलंबिया तक महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटके सिर्फ वेनेजुएला तक सीमित नहीं रहे। पड़ोसी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक कंपन महसूस किया गया।

ला ग्वायरा, वालेंसिया और अन्य शहरों में भी इमारतों, होटलों और सरकारी परिसरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

बिजली-इंटरनेट ठप, हवाई अड्डे पर उड़ानें रोकी गईं

कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं। मैक्वेटिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

लोगों की जान बचाने के लिए सभी सरकारी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

आफ्टरशॉक्स का खतरा बरकरार

स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है और लोगों से खुले स्थानों में रहने की अपील की है क्योंकि लगातार आफ्टरशॉक्स आने की आशंका बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक सरकारी आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं।

10 हजार मौतों की आशंका

बताया जा रहा है कि इस भूकंप में कमोबेश 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, यह एक अनुमान है और आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं।

यह दक्षिण अमेरिका के इतिहास की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं में से एक हो सकती है।

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?