By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल
देश

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 24/07/2026 10:39 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपने संस्थागत पुनर्गठन के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Contents
विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर पहला कदम4 जनरल मैनेजर पदों की डिटेलUPSC प्रतिभा सेतु से 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्तीआने वाले समय में और भर्ती

शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था NTA ने 4 जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स के आवेदन भी मांगे गए हैं।

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर पहला कदम

यह भर्ती प्रक्रिया प्रो. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली हाई लेवल विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम मानी जा रही है।

यह समिति राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के संचालन को लेकर उठे सवालों और विवादों के बाद गठित की गई थी।

4 जनरल मैनेजर पदों की डिटेल

NTA ने चारों जनरल मैनेजर पदों पर शुरुआती तौर पर तीन वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्तियां करने का फैसला किया है।

1. जनरल मैनेजर (Assessment Research & Development and Psychometrics):
यह अधिकारी क्वेश्चन बैंक तैयार करने, एग्जाम मार्किंग सिस्टम, नॉर्मलाइजेशन, इक्वेटिंग और कैलिब्रेशन जैसी प्रोसेस की निगरानी करेगा। इस पद के लिए साइकोमेट्रिक्स, एजुकेशनल मेजरमेंट, सांख्यिकी या संबंधित विषय में पीएचडी तथा कम से कम 12 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

2. जनरल मैनेजर (Test Centre Network and Operations):
यह अधिकारी देश के 500 से अधिक शहरों और कुछ अंतरराष्ट्रीय परीक्षा केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। परीक्षा केंद्रों का चयन, क्षमता नियोजन, गुणवत्ता नियंत्रण और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएं इसी पद के दायरे में होंगी।

3. जनरल मैनेजर (Information Security):
यह पद NTA के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) के तौर पर काम करेगा। इसकी जिम्मेदारी साइबर सिक्योरिटी, 24×7 सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट-2023 और CERT-In के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

4. जनरल मैनेजर (Vigilance, Investigation and Forensics):
यह अधिकारी परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच, डिजिटल फॉरेंसिक स्ट्रेंथ डेवलप करने और CBI, IB, ED, राज्य पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट्स जैसी एजेंसियों के साथ तालमेल के साथ काम करेगा। इस पद के लिए जांच, सतर्कता या कानून प्रवर्तन में 15 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

UPSC प्रतिभा सेतु से 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती

NTA ने पहली बार UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती का फैसला किया है। आवेदन केवल उन्हीं अभ्यर्थियों से मांगे गए हैं, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी है और जिनका नाम प्रतिभा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध है।

इन 16 पदों में 12 पद अकादमिक रिसर्च, 2 लीगल रिसर्च और 2 फाइनेंस और अकाउंट्स के लिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 24 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 36 महीने तक बढ़ाया जा सकेगा।

आने वाले समय में और भर्ती

NTA ने कहा है कि विशेषज्ञ समिति की ओर से सुझाए गए 10 फंक्शनल वर्टिकल्स में भी आने वाले हफ्तों में नई भर्तियां और विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जाएगा।

इन सभी कदमों का उद्देश्य NTA की शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा संचालन, तकनीकी सुरक्षा और संस्थागत पारदर्शिता को मजबूत करना है।

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

छात्रों पर हो रहा था लाठीचार्ज और विजेता दहिया खा रहे थे बर्गर! CJP ने प्रवक्ता पद से हटाया, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

TAGGED: NTA भर्ती, UPSC प्रतिभा सेतु, जनरल मैनेजर, परीक्षा सुधार, यंग प्रोफेशनल्स, शिक्षा मंत्रालय
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?