By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: CJP प्रोटेस्ट: पत्थरबाजों और तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन शुरू, दो FIR दर्ज, 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > CJP प्रोटेस्ट: पत्थरबाजों और तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन शुरू, दो FIR दर्ज, 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में
देश

CJP प्रोटेस्ट: पत्थरबाजों और तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन शुरू, दो FIR दर्ज, 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 21/07/2026 8:45 AM
By SMW NEWS BUREAU 2 Min Read
Share
SHARE

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई भारी हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने दिल्ली के दो अलग-अलग थानों- कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट में उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली हैं।

Contents
118 पुलिसकर्मी घायल60 प्रदर्शनकारी भी घायलFIR में क्या-क्या धाराएं?70 उपद्रवी हिरासत में

सोमवार को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रीगल सिनेमा के पास भीड़ ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस टीम पर जमकर पथराव भी किया गया।

118 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली पुलिस की मानें तो प्रदर्शनकारियों ने सभी चेतावनियों और निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए इलाके में लगी BNS की धारा 163 का उल्लंघन किया।

पथराव और झड़प में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों में स्पेशल CP, जॉइंट CP, एडिशनल CP, DCP, एडिशनल DCP और ACP स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

60 प्रदर्शनकारी भी घायल

झड़प में करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है। भीड़ पर 15 से 20 सरकारी गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।

जनपथ पर कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FIR में क्या-क्या धाराएं?

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भी BNS की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दंगा करने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने से जुड़ी तमाम धाराएं जोड़ी गई हैं।

कनॉट प्लेस थाने में दर्ज FIR अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज की गई है।

70 उपद्रवी हिरासत में

पुलिस ने मौके से करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पूरे मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हिंसा में शामिल बाकी संदिग्धों की भी पहचान की जा सके।

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

TAGGED: CJP, FIR, कॉकरोच जनता पार्टी, दिल्ली, पथराव, पुलिस घायल, प्रदर्शन, हिंसा
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?