By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: 59 साल बाद कांग्रेस सरकार में शामिल, विजय कैबिनेट में दो मंत्री बनेंगे, कल शपथ
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > 59 साल बाद कांग्रेस सरकार में शामिल, विजय कैबिनेट में दो मंत्री बनेंगे, कल शपथ
देश

59 साल बाद कांग्रेस सरकार में शामिल, विजय कैबिनेट में दो मंत्री बनेंगे, कल शपथ

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 20/05/2026 10:19 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

तमिलनाडु की सियासत में बुधवार को एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला हुआ जिसने पिछले करीब छह दशकों का इतिहास बदल कर रख दिया। विजय सरकार के आगामी कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस शामिल होने जा रही है। राज्य में पूरे 59 साल के लंबे अंतराल के बाद यह पहली बार होगा जब कांग्रेस सरकार का हिस्सा बनेगी। कांग्रेस आलाकमान ने घोषणा की कि उसके दो विधायक एडवोकेट एस राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन गुरुवार (21 मई) को सुबह 10 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस फैसले की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। वेणुगोपाल ने कहा कि 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है। दरअसल, राजेश कुमार कन्याकुमारी जिले के किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं, जबकि पी विश्वनाथन मदुरै जिले की मेलूर सीट से चुने गए हैं। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों नए मंत्री तमिलनाडु की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन-कल्याणकारी और प्रगतिशील विजन को लागू करने के लिए काम करेंगे।

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने DMK के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसके 5 विधायक जीते थे। हालांकि, चुनाव नतीजों (4 मई) के बाद जब सीएम विजय की पार्टी TVK 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे रह गई, तो कांग्रेस ने DMK का साथ छोड़ दिया और विजय सरकार को समर्थन देने का फैसला किया। यह कूटनीतिक बदलाव अचानक नहीं हुआ है। दरअसल, 2026 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर से सत्ता में हिस्सेदारी की मांग उठ रही थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने साफ कह दिया था कि तमिलनाडु की राजनीति में ‘पावर शेयरिंग फॉर्मूला’ (गठबंधन सरकार) काम नहीं करेगा।

तमिलनाडु की सत्ता का इतिहास बताता है कि 1952 से 1967 तक तमिलनाडु में कांग्रेस की सरकार रही थी। उस दौर में सी राजगोपालाचारी, के कामराज और एम भक्तवत्सलम जैसे दिग्गज नेताओं ने राज्य की कमान संभाली थी। लेकिन 1967 में DMK के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कभी सरकार का हिस्सा नहीं बन सकी। हालांकि कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर DMK और AIADMK दोनों के साथ गठबंधन किया, लेकिन उसे कभी सत्ता में हिस्सेदारी नहीं मिली। 2006 से 2011 के बीच DMK सरकार के दौरान भी कांग्रेस ने सरकार में हिस्सेदारी की मांग उठाई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।

TVK के शीर्ष नेता और लोक निर्माण व खेल विकास मंत्री आदव अर्जुन ने बुधवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विजय का विजन सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने का है। कांग्रेस के अलावा VCK और IUML के प्रतिनिधियों के भी विजय कैबिनेट में शामिल होने की पूरी संभावना है। वहीं, पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि AIADMK के बागी विधायकों को कैबिनेट में कोई जगह नहीं दी जाएगी। तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थागाई ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और सरकार के कामकाज को लेकर सभी फैसले सामूहिक सहमति से लिए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह तमिलनाडु की राजनीति में गठबंधन सरकारों के एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है।

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?