By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ‘मैं बेगुनाह’, दोषी करार होते ही फूट-फूटकर रोया ताहिर हुसैन, 11 आरोपियों में से 6 बरी, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > ‘मैं बेगुनाह’, दोषी करार होते ही फूट-फूटकर रोया ताहिर हुसैन, 11 आरोपियों में से 6 बरी, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
देश

‘मैं बेगुनाह’, दोषी करार होते ही फूट-फूटकर रोया ताहिर हुसैन, 11 आरोपियों में से 6 बरी, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 14/07/2026 10:09 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज परवीन सिंह ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि छह आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

Contents
कोर्ट में फूट-फूटकर रोया ताहिर हुसैनकिन धाराओं में हुए दोषी?छह आरोपी बरी क्यों हुए?648 पन्नों की चार्जशीट

कोर्ट में फूट-फूटकर रोया ताहिर हुसैन

अदालत में फैसला सुनने के बाद ताहिर हुसैन रो पड़ा। खुद को बेकसूर बताते हुए ताहिर ने अदालत में कहा, ‘मैं बेगुनाह हूं, मेरे साथ इंसाफ नहीं हुआ है।’यह दृश्य कोर्ट परिसर में काफी भावुक करने वाला था। ताहिर हुसैन ने अपनी बेगुनाही पर जोर दिया।

किन धाराओं में हुए दोषी?

कोर्ट ने ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत दोषी पाया है।इन सभी को धारा 302 (हत्या), 149 (दंगा भड़काना), 148 (घातक हथियार से दंगा करना), 147 (दंगे के लिए सजा), 188 (सरकारी आदेश की नाफरमानी) और 365 (अपहरण) के तहत कसूरवार ठहराया गया है।हालांकि, अदालत ने ताहिर हुसैन को आपराधिक साजिश के आरोप से बरी कर दिया है।

छह आरोपी बरी क्यों हुए?

कोर्ट ने सबूतों की कमी की वजह से छह अन्य आरोपियों – मुंतजिर उर्फ मूसा, शोएब आलम, हसीन, समीर, गुलफाम और फिरोज को बरी कर दिया है।यह फैसला सबूतों के आधार पर लिया गया। अभियोजन पक्ष इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं दे पाया।

648 पन्नों की चार्जशीट

गौरतलब है कि 25 फरवरी 2020 को चांद बाग इलाके में CAA के विरोध प्रदर्शनों के दौरान IB के सिक्योरिटी असिस्टेंट अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी। उनका शव अगले दिन पास के एक नाले से बरामद हुआ था।इस हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच ने 3 जून 2020 को अदालत में 648 पन्नों की मेन चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद जांच के दौरान छह सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी पेश की गईं।

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?