शनिवार को वाराणसी से दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कर दी गई। यह ट्रेन यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो रात के सफर को बेहद आरामदायक बना देगी। अब इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और स्टेशन वाइज किराये की लिस्ट भी सामने आ चुकी है।
हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की गई भारत की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रीमियम ट्रेन ज्यादा से ज्यादा 180 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। हालांकि, वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर यह 130 kmph से 160 kmph तक की स्पीड चलेगी। नॉर्थ रेलवे जोन इसको ऑपरेट और मेंटेन करेगा।
कब से नियमित चलेगी ट्रेन?
रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सोमवार (2 नवंबर, 2026) से अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी।
| ट्रेन | दिन |
|---|---|
| वाराणसी-नई दिल्ली (27421) | शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन |
| नई दिल्ली-वाराणसी (27422) | शनिवार को छोड़कर सभी दिन |
कहां-कहां रुकेगी?
वाराणसी और नई दिल्ली के बीच अपनी यात्रा के दौरान, यह नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चार रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी—
- प्रयागराज
- कानपुर सेंट्रल
- अलीगढ़
- गाजियाबाद
टिकट कैसे बुक करें?
वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर टिकट को दो तरीकों से बुक किया जा सकता है—
ऑनलाइन बुकिंग: IRCTC वेबसाइट या रेल कनेक्ट और रेलवन ऐप के जरिए।
ऑफलाइन बुकिंग: रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर जाकर।
कितना है किराया?
ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिसमें तीन क्लास की सुविधा होगी—थर्ड AC, सेकंड AC और फर्स्ट AC।
वाराणसी से नई दिल्ली तक
| क्लास | किराया |
|---|---|
| थर्ड AC (3A) | 1,915 रुपये |
| सेकंड AC (2A) | 2,470 रुपये |
| फर्स्ट AC (1A) | 3,030 रुपये |
स्टेशन वाइज किराया
| गंतव्य | 3AC | 2AC | 1AC |
|---|---|---|---|
| प्रयागराज | 1,010 | 1,305 | 1,600 |
| कानपुर | 1,010 | 1,305 | 1,600 |
| अलीगढ़ | 1,590 | 2,050 | 2,515 |
| नई दिल्ली | 1,915 | 2,470 | 3,030 |
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- 180 kmph तक की डिजाइन स्पीड वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन
- बेहतर कुशनिंग के साथ एर्गोनॉमिक बर्थ
- आसान आवाजाही के लिए वेस्टिब्यूल वाले ऑटोमैटिक दरवाजे
- बेहतर सस्पेंशन और शोर कम करने की व्यवस्था
- कवच और आपातकालीन टॉक-बैक प्रणाली
- डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी से सफाई
- एडवांस्ड कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम वाली ड्राइवर कैब
- एयरोडायनामिक एक्सटीरियर लुक्स