By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: उज्जैन में 500 रुपये हफ्ता मांगने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > उज्जैन में 500 रुपये हफ्ता मांगने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस
मध्य प्रदेश

उज्जैन में 500 रुपये हफ्ता मांगने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 14/11/2026 12:47 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

उज्जैन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पंवासा थाना पुलिस ने हफ्ता वसूली, मारपीट और धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी विजय उर्फ टोकन को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला।

Contents
21 अक्टूबर को दर्ज कराई थी FIRडंडों से की मारपीटआदतन अपराधी है आरोपी

आरोपी ने क्षेत्र में रहने के एवज में एक परिवार से हर महीने 500 रुपए की मांग की थी। परिवार द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादिया और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

21 अक्टूबर को दर्ज कराई थी FIR

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को फरियादिया सोना सोलंकी निवासी तलाई की पाल, पंवासा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि विजय उर्फ टोकन और उसके साथी उसके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मोहल्ले में रहने के एवज में 500 रुपए प्रतिमाह देने की मांग करने लगे।

जब फरियादिया और उसके परिवार ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया।

डंडों से की मारपीट

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने फरियादिया और उसके माता-पिता के साथ डंडों से मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब पड़ोसी बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद फरियादिया ने पंवासा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

आदतन अपराधी है आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मारपीट और अवैध वसूली के मामले में शामिल विजय उर्फ टोकन पिता गंगाराम राठौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी तलाई की पाल, पंवासा क्षेत्र का आदतन अपराधी है। आरोपी को पूर्व में थाना पंवासा के आबकारी एक्ट से संबंधित अपराध क्रमांक 326/2026 में गिरफ्तार किया जा चुका था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विजय उर्फ टोकन के खिलाफ वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2026 तक कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

You Might Also Like

पिछोर MP का 56वां जिला बनेगा? CM मोहन यादव ने 2027 तक दिया संकेत

महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 19 नवंबर तक ED कस्टडी में

कुलगाम CRPF हमले के नए खुलासे, विदेशी आतंकी और लश्कर कमांडर पर शक

नर्मदा किनारे मिला विशाल जबड़ा, ग्रामीण देवता मानकर कर रहे पूजा

भोपाल में 500 रुपये के लिए पड़ोसन ने की बुजुर्ग की हत्या, सोने के दांत निकाले

TAGGED: MP News, आदतन अपराधी, उज्जैन पुलिस, उज्जैन हफ्ता वसूली, क्राइम न्यूज़, गिरफ्तार, धमकी, पंवासा, पुलिस जुलूस, मारपीट, विजय टोकन, सोना सोलंकी
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?