By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस
बिजनेस

LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 17/07/2026 12:02 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

अमेरिका-ईरान जंग से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनिया में तेल-गैस संकट गहरा सकता है। लेकिन भारत में एलपीजी के लिए अब घंटों लाइन में लगने की जरूरत खत्म हो गई है।

Contents
बिना गैस कनेक्शन के मिलेगा सिलेंडर10 kg का HP Navya सिलेंडर मिलेगाकैसे करें ऑर्डर?पहचान सत्यापन होगा अनिवार्यएचपीसीएल के अधिकृत नेटवर्क से होगी डिलीवरी

अब घर बैठे एक क्लिक के साथ आप महज आधे घंटे में ही LPG Cylinder पा सकेंगे। क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने मिलकर यह सुविधा शुरू की है।

बिना गैस कनेक्शन के मिलेगा सिलेंडर

इस सर्विस की सबसे खास बात यह है कि ऐप के जरिए एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर करने के लिए किसी गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।

यह सर्विस किराए पर रह रहे छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और छोटे परिवारों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। पहली बार की खरीदारी को नए सिलेंडर की खरीदारी के रूप में देखा जाएगा।

10 kg का HP Navya सिलेंडर मिलेगा

इस सर्विस की सबसे पहले शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। उपभोक्ता ऐप के जरिए HPCL के हाल ही में लॉन्च किए गए HP Navya 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का ऑर्डर कर सकेंगे।

HP Navya सिलेंडर हल्का, जंग-रोधी और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह ट्रांसपैरेंट है, जो ग्राहकों को गैस के लेवल की मॉनिटरिंग की सुविधा देता है।

कैसे करें ऑर्डर?

इस सर्विस के काम करने का प्रोसेस बेहद आसान है:

  • Instamart ऐप पर लॉग इन करें
  • 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर या 5 किलोग्राम का मेटल LPG सिलेंडर सेलेक्ट करें
  • उसे कार्ट में जोड़ें और अन्य सामानों की तरह ऑर्डर करें

रिफिल के ऑर्डर डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलेंडर लौटाकर किए जाएंगे।

पहचान सत्यापन होगा अनिवार्य

पहली बार ऐप के जरिए इन सिलेंडरों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अपनी पहचान सत्यापन को पूरा करना होगा।

अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए डिलीवरी के प्रमाण संबंधी दस्तावेज प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं। यह सुरक्षा के लिहाज से एक जरूरी कदम है।

एचपीसीएल के अधिकृत नेटवर्क से होगी डिलीवरी

HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से इंस्टामार्ट पर LPG Navya Cylinders के ऑर्डर पूरे किए जाएंगे।

यह सर्विस ट्रेंड कर्मियों द्वारा लागू सेफ्टी एंड रेग्युलेटरी प्रोटोकॉल के अनुसार पहुंचाए जाएंगे। यह भारत की पहली ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सर्विस है।

You Might Also Like

महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा

रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई

बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम

Who is Raj Gupta: इस भारतीय अरबपति की नाइजीरिया में बोल रही तूती, अफ्रीका में कर रहे हैं ऐतिहासिक काम, सब-सहारा का सबसे बड़ा सोलर स्टील प्लांट

न टाटा, न अंबानी-अदाणी, ये शख्स लगाएगा देश की सबसे बड़ी बैटरी मैटेरियल फैक्ट्री, 5 साल में ₹30 हजार Cr का रेवेन्यू

TAGGED: HP Navya, HPCL, LPG सिलेंडर, क्विक डिलीवरी, बिना कनेक्शन, स्विगी इंस्टामार्ट
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?