By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: थलपति विजय हटे तो अब सूर्या बनेंगे नए सुपरस्टार! सिर्फ 3 दिन में करियर की बेस्ट फिल्म बनी ‘करुप्पु’
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > थलपति विजय हटे तो अब सूर्या बनेंगे नए सुपरस्टार! सिर्फ 3 दिन में करियर की बेस्ट फिल्म बनी ‘करुप्पु’
मनोरंजन

थलपति विजय हटे तो अब सूर्या बनेंगे नए सुपरस्टार! सिर्फ 3 दिन में करियर की बेस्ट फिल्म बनी ‘करुप्पु’

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 19/05/2026 7:48 PM
By SMW NEWS BUREAU 6 Min Read
Share
SHARE

साउथ के स्टार सूर्या ने ऐसा धमाका किया है, जिसका इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे। सूर्या की नई फिल्म ‘करुप्पु’ शुक्रवार को रिलीज हुई थी और मात्र तीन दिनों में यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। सूर्या का यह धमाका ऐसे समय आया है, जब तमिल इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स का तगड़ा संकट चल रहा है। सूर्या में उनकी इंडस्ट्री ने हमेशा एक बड़ा स्टार बनने की क्षमता देखी है, लेकिन उनके हिस्से से वह बड़ा धमाका आना बाकी था जो इंडस्ट्री को चौंका कर रख दे। आखिरकार ‘करुप्पु’ से सूर्या ने वह कमाल कर दिखाया है।

सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ पिछले साल से लगातार टलती जा रही थी। इस फिल्म से जनता को एक बड़े धमाके की उम्मीद तभी से थी, जब इसकी घोषणा हुई थी। इस बार भी शुक्रवार को फिल्म की रिलीज में पंगा हुआ और मुख्यमंत्री थलपति विजय से ‘स्पेशल शोज’ की इजाजत मिलने के बावजूद फिल्म के शोज समय पर शुरू नहीं हो सके। हालांकि, शुक्रवार को रेगुलर शोज में ‘करुप्पु’ को कोई दिक्कत नहीं हुई और पहले ही दिन से यह साफ हो गया कि यह फिल्म बड़ा धमाका करने वाली है। मेकर्स ने सोमवार को घोषणा कर दी कि शुक्रवार से रविवार तक, पहले वीकेंड में ‘करुप्पु’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है। यह न केवल सूर्या का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन है, बल्कि उनके करियर का भी सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

‘करुप्पु’ के रिलीज होने से पहले तक सूर्या की सबसे बड़ी हिट 2013 में आई ‘सिंघम 2’ थी, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125 करोड़ रुपये के आसपास था। मगर ‘करुप्पु’ ने सिर्फ तीन दिनों में सूर्या की सबसे बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के बाद तमिल इंडस्ट्री में अगला सुपरस्टार कहलाने की रेस विजय, सूर्या, विक्रम और अजित कुमार के बीच थी। 2003 से 2013 तक विजय के साथ सूर्या सिर्फ टक्कर में नहीं थे, बल्कि कई सालों में उनसे आगे भी निकल जाते थे। 2003 में सूर्या की ‘काखा काखा’ बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी थी। ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। सूर्या की ‘गजनी’ ने लोगों को शॉक करने के साथ-साथ तगड़ा बिजनेस भी किया था। तमिल स्टार्स के नए बैच में सबसे पहले 100 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन लाने वाले सूर्या ही थे, जब उनकी फिल्म ‘7aum Arivu’ ने 2011 में यह कमाल किया था।

मगर विजय ने 2012 के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बाकी सब पीछे छूट गए। उनकी फिल्मों के लिए 100 करोड़-150 करोड़ रुपये का बिजनेस नियमित हो गया और फिर वह देखते-देखते 600 करोड़ रुपये तक पहुंच गए। 2015 से अजित भी 100 करोड़ क्लब में बार-बार एंट्री करने लगे और 200 करोड़ रुपये का बिजनेस आराम से लाने लगे। सूर्या की फिल्में बीच-बीच में धमाका तो करती थीं, मगर वह 100 करोड़ क्लब वाले स्टार ही रह गए। सूर्या असल में उस मास-फॉर्मूले को नहीं भुना पाए थे, जिसने तमिल सिनेमा को सबसे बड़े सुपरस्टार दिए। उनका मन नए-नए किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने में ज्यादा लगा रहा, जबकि मास सिनेमा में एक्टर का किरदार लगभग उसी का एक वर्जन होता है। इसलिए एक्टिंग के हुनर को धार लगाते-लगाते सूर्या बॉक्स ऑफिस की रेस में पिछड़ गए।

अब सूर्या का चांस मजबूत है। रजनीकांत अब उस जोन में हैं, जहां वह कभी भी धमाका कर सकते हैं, लेकिन हर बार नहीं। हर बार की गारंटी देने वाले विजय एक्टिंग से रिटायर हो चुके हैं, उनकी बस आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ आनी बाकी है। अजित को स्टारडम से खास मतलब नहीं रहता, वह रेस ट्रैक पर ज्यादा खुश रहते हैं। धनुष ने कभी खुद को स्टार की भूमिका में आने ही नहीं दिया। ऐसे में विजय के बाद तमिल इंडस्ट्री को जिस बड़े स्टार की जरूरत है, वह सूर्या बन सकते हैं। जनता उन्हें पसंद करती है और उनकी एक्टिंग की धार बहुत तेज है, इसलिए डायरेक्टर्स को मुश्किल से मुश्किल किरदार उनके पास ले जाने में संकोच नहीं होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि सूर्या और विजय की दोस्ती है। विजय के फैंस सूर्या को भी सपोर्ट करते हैं। अब विजय जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं, तो इन फैंस के फेवरेट स्टार सूर्या ही हैं। और जो फैंस एक एक्टर को मुख्यमंत्री बना सकते हैं, वह दूसरे को सुपरस्टार भी बना सकते हैं।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?