By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: सुपौल में तलाक से इनकार पर पत्नी को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > राज्य > सुपौल में तलाक से इनकार पर पत्नी को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
राज्य

सुपौल में तलाक से इनकार पर पत्नी को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 26/10/2026 9:36 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

बिहार के सुपौल जिले से प्रेम विवाह के बाद हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि तलाक के लिए तैयार नहीं होने पर पति ने अपनी 21 वर्षीय पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पति संजीव साह को गिरफ्तार किया है। उसके पिता कीनू साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

Contents
इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचानतलाक को लेकर था विवादरात 10 बजे सुनसान जगह पर ले जाकर जलायाअस्पताल में तोड़ा दम

यह घटना सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की सातनपट्टी पंचायत के लालमनपट्टी स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, संजीव साह ने करीब नौ महीने पहले मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली दामिनी कुमारी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

तलाक को लेकर था विवाद

एसडीपीओ वीरपुर पवन कुमार ने बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद होने लगा था। संजीव साह तलाक लेना चाहता था, लेकिन दामिनी इसके लिए तैयार नहीं थी।

आरोपी के मुताबिक, उसने मुजफ्फरपुर में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन दामिनी कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

संजीव ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दामिनी एक बार उसके घर आई थी, लेकिन एक दिन बाद वापस चली गई थी। वह भी कभी-कभी ससुराल जाता था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मामला तलाक तक पहुंच गया।

रात 10 बजे सुनसान जगह पर ले जाकर जलाया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे दामिनी भपटियाही चौक पहुंची थी। वहां उसने पत्नी को खाना खिलाया। इसके बाद वह बाइक से पूर्वी कोसी तटबंध की बॉर्डर रोड पर एक दुकान से पेट्रोल की बोतल खरीदकर लाया और उसे दामिनी के प्लास्टिक के थैले में रख दिया।

इसके बाद वह पत्नी को कोसी बांध से करीब 17 किलोमीटर आगे बायसी रोड की ओर ले गया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर उसने दामिनी के शरीर पर पेट्रोल छिड़का और माचिस से आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

इस घटना में दामिनी गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव साह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता कीनू साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है।

You Might Also Like

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

गुरुग्राम ब्लैकआउट: 7 घंटे में 5500 शिकायतें, दर्जनों इलाके अंधेरे में

शिवा शर्मा मर्डर केस: श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड आमिर की भूमिका पर सवाल

मेरठ जेल में बंद हैं पति हत्या आरोपी महिलाएं, मुस्कान-रविता को फांसी की सजा

फतेहपुर में अनूठी पहल: स्कूल की बेटियां बनीं एक दिन की DM और प्रिंसिपल

TAGGED: इंस्टाग्राम लव, कोर्ट मैरिज, तलाक विवाद, दामिनी देवी, पेट्रोल हमला, बिहार क्राइम, बिहार न्यूज़, महिला हत्या, रतनपुर थाना, संजीव साह, सुपौल हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?