By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Real Rehman Dakait: जब असली रहमान डकैत की मौत से दहला था पाकिस्तान, वायरल हो रही क्लिप
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > Real Rehman Dakait: जब असली रहमान डकैत की मौत से दहला था पाकिस्तान, वायरल हो रही क्लिप
मनोरंजन

Real Rehman Dakait: जब असली रहमान डकैत की मौत से दहला था पाकिस्तान, वायरल हो रही क्लिप

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 21/03/2026 10:57 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया स्पाई एजेंट भले ही फिक्शनल है, लेकिन उसके आसपास मौजूद किरदार सभी असल जिंदगी से प्रेरित थे। फिल्म में ल्यारी (Lyari) का खूंखार गैंगस्टर रहमान डकैत (Rehman Dakait) भी दिखाया गया, जिसे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने प्ले किया था। यह किरदार इतना लाजवाब था कि उसके दम पर पूरी फिल्म सुपरहिट हो गई।

Contents
फिल्मी अंदाज से अलग थी असली कहानीकैसे मारा गया था असली रहमान डकैत?वायरल हो रही असली क्लिपल्यारी का दहशतगर्द गैंगस्टर

फिल्मी अंदाज से अलग थी असली कहानी

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत को ल्यारी का बादशाह बताया जाता है, जिसके आगे हर कोई फेल है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का किरदार हमजा उसे निपटाने की कोशिश में लगा रहता है। एक जबरदस्त एनकाउंटर (encounter) में वह और एसपी चौधरी असलम (SP Chaudhary Aslam) रहमान डकैत को मार देते हैं। फिल्म में यह सबकुछ बेहद फिल्मी अंदाज में दिखाया जाता है। लेकिन असलियत में सबकुछ वैसा नहीं हुआ था।

कैसे मारा गया था असली रहमान डकैत?

‘धुरंधर’ में कई सच्ची चीजें थीं, जिन्हें फिक्शन का तड़का लगाकर दर्शकों के सामने पेश किया गया। रहमान डकैत को एनकाउंटर में जरूर मारा गया, लेकिन वह एक फेक एनकाउंटर (fake encounter) था। एसपी चौधरी असलम ने ल्यारी में देर रात रहमान डकैत और उसके गैंग के कुछ लोगों को मार दिया था। उसकी मौत 9 अगस्त 2009 को हुई थी, जिसे फिल्म में थोड़े अलग तरीके से दिखाया गया।

वायरल हो रही असली क्लिप

फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद, रहमान डकैत की मौत का असली क्लिप (real clip) वायरल हुआ, जिसमें उसका जनाजा (funeral) दिखाया गया। वहां देखा जा सकता है कि कैसे ल्यारी के गैंगस्टर की मौत के बाद पूरा शहर दहल गया था। लोग अस्पताल में उसकी झलक पाने के लिए पहुंच रहे थे, और पुलिस रहमान के शव को घेरे खड़ी है।

ल्यारी का दहशतगर्द गैंगस्टर

रहमान डकैत पाकिस्तान के ल्यारी (Lyari) का एक बेहद खूंखार गैंगस्टर था। उसके दहशत का अंदाजा आम जनता को ‘धुरंधर’ फिल्म से लगा। इसी फिल्म से लोगों को रहमान डकैत और एसपी चौधरी असलम की दुश्मनी के बारे में भी पता चला। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) की रिलीज के बाद, लोग ल्यारी गैंगवॉर (gang war) के बारे में और जानकारी खोज निकालने की कोशिश में लगे होंगे।

बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?