By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सपोर्ट, ‘मेलोडी’ ट्रेंड पर तंज, जानें क्या बोले प्रकाश राज
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सपोर्ट, ‘मेलोडी’ ट्रेंड पर तंज, जानें क्या बोले प्रकाश राज
मनोरंजन

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सपोर्ट, ‘मेलोडी’ ट्रेंड पर तंज, जानें क्या बोले प्रकाश राज

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 21/05/2026 6:44 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले प्रकाश राज एक बार फिर अपने राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हमेशा बेबाक अंदाज में अपनी राय रखने वाले प्रकाश ने इस बार सरकार के खिलाफ खड़ी हुई एक व्यंगात्मक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का खूब समर्थन करते दिखे हैं। उन्होंने NEET पेपर लीक विवाद और युवाओं के गुस्से को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर किए गए उनके ट्वीट्स अब नई राजनीतिक बहस छेड़ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का एक व्यंगात्मक कैंपेन वायरल हुआ, जिसमें सरकार विरोधी मीम्स और पोस्ट्स के जरिए युवाओं के गुस्से को दिखाया गया। NEET पेपर लीक के बाद छात्रों के प्रदर्शन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को जोड़ते हुए कई यूजर्स ने इसे सरकार पर तंज बताया। इसी कैंपेन को लेकर प्रकाश राज ने भी लगातार ट्वीट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि युवाओं की ताकत को कम मत समझिए, वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी बनाम बिगॉट्स (कट्टर) जनता पार्टी’ जैसी लाइन लिखकर बीजेपी पर कटाक्ष किया।

प्रकाश राज ने एक और ट्वीट में उस वायरल तस्वीर को शेयर किया, जिसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ ही दिनों में लाखों फॉलोअर्स तक पहुंचता दिखाया गया था। इसके जरिए उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि देश का युवा अब सवाल पूछ रहा है और सरकार से जवाब चाहता है। पोस्ट में दिखाया गया कि जहां बीजेपी को 15 सालों में 8.7 मिलियन फॉलोअर्स मिले, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी को 4 दिन में 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। इसके अलावा एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि मेरे देश के युवा अब उठ खड़े होंगे, विरोध करेंगे और अपना हक वापस लेकर रहेंगे।

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा देखने को मिला। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और इसी माहौल में प्रकाश राज के ट्वीट्स भी तेजी से वायरल हुए। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने इसे जनता की आवाज बताया, जबकि आलोचकों ने इसे राजनीतिक एजेंडा करार दिया। यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर खुलकर हमला बोला हो। हाल ही में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी की मुलाकात और ‘मेलोडी’ ट्रेंड को लेकर भी तंज कसा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीएम मोदी के मेलोनी को टॉफी गिफ्ट करने पर प्रकाश राज ने सवाल उठाए थे और इसे इमेज पॉलिटिक्स बताया था।

प्रकाश राज लंबे समय से खुद को ‘सरकार से सवाल पूछने वाला नागरिक’ बताते रहे हैं। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद भी उन्होंने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और कहा था कि ‘मैं एंटी-हिंदू नहीं, एंटी-मोदी हूं।’ उनके कई बयान पहले भी विवाद खड़े कर चुके हैं। साल 2018 में कर्नाटक में एक कार्यक्रम के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के मंच को गौमूत्र से शुद्ध करने का मामला काफी चर्चा में रहा था। प्रकाश राज ने खुद इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फिलहाल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ वाले ट्वीट्स के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कोई उन्हें बेबाक कलाकार बता रहा है, तो कोई राजनीतिक एक्टिविस्ट कहकर निशाना साध रहा है। लेकिन इतना तय है कि प्रकाश राज उन चुनिंदा फिल्मी सितारों में हैं जो राजनीति और सत्ता पर खुलकर बोलने से कभी पीछे नहीं हटते।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?