By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Mercedes-Benz GLC Electric भारत में Sold Out, अप्रैल 2027 तक इंतजार
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Mercedes-Benz GLC Electric भारत में Sold Out, अप्रैल 2027 तक इंतजार
बिजनेस

Mercedes-Benz GLC Electric भारत में Sold Out, अप्रैल 2027 तक इंतजार

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 05/11/2026 5:24 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

मर्सिडीज बेंज का नाम जब भी आता है, तो लोगों के सामने एक प्रीमियम प्रोडक्ट की तस्वीर आ जाती है। क्या हो कि भारत में लॉन्च होते ही किसी मर्सिडीज के लिए लोग टूट पड़े। ऐसा ही कुछ मर्सिडीज बेंज GLC इलेक्ट्रिक के साथ हुआ है, जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिला है।

Contents
1000 बुकिंग, मार्च 2027 तक सोल्ड आउटकीमत और डिजाइनइंटीरियर और फीचर्ससेफ्टी और बैटरीचार्जिंग क्षमतामुख्य स्पेसिफिकेशन एक नजर में

4 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च हुई इस कार को लोगों ने हाथों हाथ खरीद लिया है। यहां तक कि इसकी डिलीवरी भी शुरू नहीं हो पाई थी और इसकी सभी यूनिट्स सोल्ड आउट हो गईं। अगर आपको नई मर्सिडीज बेंज GLC इलेक्ट्रिक लेनी है, तो अगले साल अप्रैल का इंतजार करना होगा।

1000 बुकिंग, मार्च 2027 तक सोल्ड आउट

लॉन्च होते ही इस कार की मार्च 2027 तक की यूनिट्स बिक गई हैं। कार को 1000 बुकिंग मिली हैं। फिलहाल इस कार की डिलीवरी अभी शुरू नहीं हुई है। मर्सिडीज इस कार को पुणे की चाकण स्थित फैसिलिटी में तैयार कर रही है।

कीमत और डिजाइन

मर्सिडीज बेंज GLC इलेक्ट्रिक को कंपनी ने 400 4Matic अवतार में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 78.5 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है।

कार में मिलता है—

  • इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल
  • थ्री पॉइंट स्टार लोगो
  • माइक्रो LED हेडलाइट्स
  • स्टार शेप्ड LED DRLs
  • दो पीस में LED टेल लैम्प

इंटीरियर और फीचर्स

कार में 21 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 128 लीटर का फ्रंट ट्रंक और 570 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

इंटीरियर की बात करें, तो कार में 39.1 इंच की MBUX हाइपरस्क्रीन मिलती है। कार में पैनोरोमिक ग्लास रूफ मिलता है।

सेफ्टी और बैटरी

कार में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल 2 प्लस ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

GLC 400 4Matic में 94kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 715 किलोमीटर की है। इसमें 800 वोल्ट का इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर दिया गया है।

चार्जिंग क्षमता

SUV 300 किलोवॉट की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कार को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में सिर्फ 22 मिनट का वक्त लगता है। वहीं 10 मिनट चार्ज करके इसे 305 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके साथ 11 किलोवॉट का AC चार्ज स्टैंडर्ड मिलता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन एक नजर में

विवरणजानकारी
मॉडलGLC 400 4Matic
कीमत78.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
बैटरी94 kWh
रेंज715 किमी (क्लेम्ड)
DC फास्ट चार्जिंग300 kW
10-80% चार्ज22 मिनट
10 मिनट चार्ज305 किमी
फ्रंट ट्रंक128 लीटर
बूट स्पेस570 लीटर
स्क्रीन39.1 इंच MBUX हाइपरस्क्रीन

You Might Also Like

दिवाली-छठ पर 18,000 स्पेशल ट्रेनें, 700 AI कैमरे लगाए: रेलमंत्री वैष्णव

धनतेरस पर सोना 2500 रुपये सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानें रेट

वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट: 12 साल में 49.6 करोड़ भारतीय अत्यधिक गरीबी से बाहर

Innodata ने भारत में 550 कर्मचारियों को अचानक निकाला, ID हुई ब्लॉक

भारत का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में 30 मिलियन टन मछली उत्पादन, NPOA प्लान

TAGGED: 715 किमी रेंज, 78.5 लाख, 94kWh बैटरी, EV India, GLC 400 4Matic, Mercedes-Benz GLC Electric, इलेक्ट्रिक SUV, ऑटो न्यूज़, कार लॉन्च, मर्सिडीज बेंज., लक्जरी कार, सोल्ड आउट
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?