By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Innodata ने भारत में 550 कर्मचारियों को अचानक निकाला, ID हुई ब्लॉक
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Innodata ने भारत में 550 कर्मचारियों को अचानक निकाला, ID हुई ब्लॉक
बिजनेस

Innodata ने भारत में 550 कर्मचारियों को अचानक निकाला, ID हुई ब्लॉक

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 27/10/2026 9:52 PM
By SMW NEWS BUREAU 5 Min Read
Share
SHARE

जरा सोचिए, आप रोज की तरह सोमवार की सुबह अपने ऑफिस का सिस्टम ऑन करते हैं, अटेंडेंस लगाते हैं, अपने काम में जुट जाते हैं और सब कुछ बिल्कुल सामान्य चल रहा होता है। लेकिन लंच का वक्त आते-आते अचानक आपके पैरों तले जमीन खिसक जाए और आपको पता चले कि आपकी नौकरी जा चुकी है!

Contents
लंच तक सब ठीक था, फिर अचानक गईं नौकरियांलैपटॉप लॉगआउट, ID ब्लॉककंपनी ने क्या दी सफाई?कर्मचारियों ने बनाया WhatsApp ग्रुपInnodata क्या है?टेक सेक्टर में बढ़ रही है अनिश्चितता

दिल्ली के एक 28 वर्षीय युवा इंजीनियर के साथ कुछ ऐसा ही खौफनाक वाकया 26 अक्टूबर को पेश आया। अमेरिकी डेटा इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्विस कंपनी ‘इनडाटा’ (Innodata) ने भारत में एक बड़ा झटका देते हुए लगभग 550 कर्मचारियों को रातों-रात नौकरी से बाहर कर दिया है। यह गाज सिर्फ भारत पर ही नहीं गिरी, बल्कि फिलीपींस में भी कंपनी की टीमों पर छंटनी की बड़ी मार पड़ी है।

लंच तक सब ठीक था, फिर अचानक गईं नौकरियां

पीड़ित कर्मचारियों ने इस खौफनाक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह किसी आम दिन की तरह ही शुरू हुई थी। सबने लॉगिन किया, काम में व्यस्त हो गए। लेकिन दोपहर के वक्त अचानक सुगबुगाहट शुरू हुई कि फिलीपींस वाली टीम (जिसमें रेटर्स, क्वालिटी एक्सपर्ट्स और टीम लीड्स शामिल थे) को एक जूम कॉल के जरिए अचानक नौकरी से निकाल दिया गया है।

जब कुछ कर्मचारियों ने शक होने पर कंपनी के HR पोर्टल पर चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। पोर्टल पर 26 अक्टूबर की तारीख को ही उनका ‘आधिकारिक इस्तीफा’ और आखिरी कामकाजी दिन (Last Working Day) दर्ज कर दिया गया था।

लैपटॉप लॉगआउट, ID ब्लॉक

इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते या अपने मैनेजरों से संपर्क करते, एक के बाद एक उनके आधिकारिक डिवाइस लॉक होने लगे, लैपटॉप्स से लॉग-आउट हो गया और ऑफिशियल ID डीएक्टिवेट कर दी गईं।

यहां तक कि वे अपनी पे-स्लिप या जरूरी दस्तावेज भी डाउनलोड नहीं कर पाए, क्योंकि HR पेरोल ऐप का एक्सेस भी तुरंत छीन लिया गया। बाद में कर्मचारियों की पर्सनल ईमेल आईडी पर टर्मिनेशन (बरखास्तगी) के मेल गिरने शुरू हुए।

कंपनी ने क्या दी सफाई?

इंडिया टुडे के हाथ लगे टर्मिनेशन ईमेल के मुताबिक, कंपनी ने नौकरी से निकालने की वजह ‘बिजनेस असाइनमेंट में कटौती’ को बताया है। ईमेल में लिखा गया है—

“व्यापारिक और ऑपरेशनल जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने इनडाटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आपकी सेवाओं को समाप्त करने का फैसला किया है।”

हालांकि, कंपनी ने यह साफ किया है कि यह फैसला किसी कर्मचारी के व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से नहीं लिया गया है।

रेडिट और आंतरिक चर्चाओं से सामने आए तथ्यों के मुताबिक, यह छंटनी मुख्य रूप से MUPSL प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई थी, जिसमें अमेरिकी, फिलीपींस और भारतीय टीमों के AI एनालिस्ट और प्रोसेस एनालिस्ट प्रभावित हुए हैं। एक बड़े क्लाइंट की तरफ से सर्विस वॉल्यूम घटने की वजह से पदों को रिडंडेंट घोषित किया गया।

साथ ही फुल एंड फाइनल सेटलमेंट को लेकर कहा गया है कि डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जो कंपनी के सभी एसेट्स (लैपटॉप आदि) वापस मिलने के बाद सौंप दिया जाएगा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में यह नहीं बताया कि कुल कितने कर्मचारियों पर यह गाज गिरी है।

कर्मचारियों ने बनाया WhatsApp ग्रुप

अचानक नौकरी छिनने के बाद जब सिस्टम से सारे रास्ते बंद हो गए, तो इन डरे हुए और हताश कर्मचारियों ने आपस में जुड़ने के लिए एक WhatsApp ग्रुप का सहारा लिया। देखते ही देखते देर शाम तक उस ग्रुप में 500 से ज्यादा ऐसे लोग जुड़ चुके थे जो इस अचानक हुए फैसले से पूरी तरह सन्न और बेसहारा थे।

Innodata क्या है?

बता दें कि न्यू जर्सी स्थित ‘इनडाटा’ दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एप्पल और सोनी जैसी दिग्गज कंपनियों को डेटा लेबलिंग, मॉडल ट्रेनिंग और सेफ्टी टेस्टिंग जैसी सेवाएं देती है। वैश्विक स्तर पर इसके पास हजारों कर्मचारी हैं।

टेक सेक्टर में बढ़ रही है अनिश्चितता

इनडाटा की यह छंटनी अकेली नहीं है। इसी दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने भी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और भारत की चुनिंदा टीमों के योग्य कर्मचारियों के लिए ‘वॉलंटरी एग्जिट ऑफर’ का ऐलान किया है, जो यह दिखाता है कि टेक और AI सेक्टर में कंपनियां अपनी बिजनेस प्राथमिकताओं को कितनी तेजी से बदल रही हैं।

बहरहाल, इनडाटा के कर्मचारियों के सामने अब सबसे बड़ा संकट यह है कि वे बिना किसी नोटिस के बाहर हो चुके हैं और अपने एम्प्लॉयमेंट रिकॉर्ड्स को जुटाने में जुटे हैं।

You Might Also Like

भारत का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में 30 मिलियन टन मछली उत्पादन, NPOA प्लान

AI से हायरिंग में 1 करोड़ बचाने का दावा, हफ्ते में 11 उम्मीदवारों से मुलाकात

SBI होम लोन हुआ महंगा: ब्याज 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा, जानें EMI कितनी बढ़ेगी

रूसी तेल पर भारत समेत 5 देशों को बड़ी राहत, ट्रंप बोले- कोई टैरिफ नहीं

भारत पर 100% टैरिफ? सर्जियो गोर बोले- 10 दिन में फैसला लेंगे ट्रंप

TAGGED: AI सेक्टर, Innodata, layoffs, MUPSL प्रोजेक्ट, करियर न्यूज़, छंटनी, जॉब मार्केट, टेक सेक्टर, नौकरी संकट, फिलीपींस, भारत छंटनी, माइक्रोसॉफ्ट
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?