By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा
बिजनेस

महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 14/07/2026 4:28 PM
By SMW NEWS BUREAU 2 Min Read
Share
SHARE

देश में महंगाई का ‘डबल अटैक’ हुआ है। खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई दर भी उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है। मंगलवार को सरकार की ओर से जून का WPI Data जारी किया गया।

Contents
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें मुख्य वजह22 विनिर्माण समूहों की कीमतें बढ़ींकुछ चीजें सस्ती भी हुईंखुदरा महंगाई भी RBI के टारगेट से ऊपरअन्य प्रमुख सेक्टरों में महंगाई

आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई जून में बढ़कर 9.87% पर जा पहुंची, जो इससे पहले मई महीने में 9.68% थी। रॉयटर्स के सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने इसके 9.15% तक रहने का अनुमान लगाया था।

खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें मुख्य वजह

होलसेल महंगाई बढ़ने में सबसे बड़ा रोल खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा और कई प्रमुख औद्योगिक कैटेगरी में प्राइस हाइक का रहा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य सूचकांक जून में बढ़कर 6.14% हो गया, जो मई में 4.49% था। खाद्य पदार्थों की कीमतों में महीने दर महीने 3.75% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

22 विनिर्माण समूहों की कीमतें बढ़ीं

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स के तहत 24 विनिर्माण समूहों में से 22 समूहों की कीमतों में हर महीने बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सबसे अधिक इजाफा बुनियादी धातुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों, खाद्य उत्पादों, मशीनरी और उपकरणों में देखने को मिला है।

कुछ चीजें सस्ती भी हुईं

दवाइयों, औषधीय रसायनों और वनस्पति प्रोडक्ट्स की कीमतों में गिरावट आई। ईंधन और बिजली का सूचकांक भी 113.0 से घटकर 111.1 हो गया।

हालांकि, मिनरल ऑयल की सालाना महंगाई दर 46.48% दर्ज की गई, जो बहुत अधिक है।

खुदरा महंगाई भी RBI के टारगेट से ऊपर

इससे पहले सोमवार को सरकार ने खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया था। जून में खुदरा महंगाई तेजी से बढ़ते हुए RBI के तय 4% के टारगेट के पार 4.38% हो गई है।

यह लगातार छठा महीने है, जब महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। मई महीने में भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

अन्य प्रमुख सेक्टरों में महंगाई

बेसिक मेटल्स में महंगाई दर 12.31%, इलेक्ट्रिकल उपकरणों पर 11.03% और टेक्सटाइल्स पर 10.85% रिकॉर्ड की गई।

इन आंकड़ों से साफ है कि महंगाई का दायरा सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उद्योगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है।

You Might Also Like

LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस

रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई

बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम

Who is Raj Gupta: इस भारतीय अरबपति की नाइजीरिया में बोल रही तूती, अफ्रीका में कर रहे हैं ऐतिहासिक काम, सब-सहारा का सबसे बड़ा सोलर स्टील प्लांट

न टाटा, न अंबानी-अदाणी, ये शख्स लगाएगा देश की सबसे बड़ी बैटरी मैटेरियल फैक्ट्री, 5 साल में ₹30 हजार Cr का रेवेन्यू

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?