By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Income Tax Return: जल्दी करें, रिलैक्स रहें… IT विभाग भेज रहा SMS, जानें आईटीआर भरने की आखिरी तारीख, अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा फाइल
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Income Tax Return: जल्दी करें, रिलैक्स रहें… IT विभाग भेज रहा SMS, जानें आईटीआर भरने की आखिरी तारीख, अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा फाइल
बिजनेस

Income Tax Return: जल्दी करें, रिलैक्स रहें… IT विभाग भेज रहा SMS, जानें आईटीआर भरने की आखिरी तारीख, अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा फाइल

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 25/07/2026 8:24 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

इनकम टैक्स विभाग की ओर से इन दिनों टैक्सपेयर्स के मोबाइल पर ITR भरने से संबंधित मैसेज आ रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि जल्दी रिटर्न फाइल करें और तनावमुक्त रहें।

Contents
आखिरी तारीख क्या है?क्या लिखा है मैसेज में?आयकर विभाग क्यों भेज रहा है यह रिमाइंडर?जल्दी ITR फाइल करने के फायदेअब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल

यह मैसेज कोई चेतावनी या कानूनी नोटिस नहीं है। यह विभाग की एक कोशिश है ताकि टैक्सपेयर्स आखिरी समय की हड़बड़ी, तकनीकी दिक्कतों और गलतियों से बचने के लिए अपना रिटर्न समय से पहले दाखिल कर सकें।

आखिरी तारीख क्या है?

आम लोगों और सैलरी पाने वाले टैक्सपेयर्स, जिन्हें अपने खातों की जांच (ऑडिट) करवाने की जरूरत नहीं होती है, उनके लिए असेसमेंट ईयर 2026-27 (वित्तीय वर्ष 2025-26) का ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।

क्या लिखा है मैसेज में?

कई टैक्सपेयर्स को जो मैसेज मिल रहा है, उसमें लिखा है:

‘Dear XXXXXXX, File Early, Stay Relaxed! Your ITR for AY 2026-27 awaits at the e-Filing portal. Due date 31st July 2026. Ignore if filed.– ITDept.’

मैसेज के शब्दों से साफ है कि यह सिर्फ एक रिमाइंडर है। अगर आप अपना रिटर्न पहले ही दाखिल कर चुके हैं, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।

आयकर विभाग क्यों भेज रहा है यह रिमाइंडर?

हर साल बहुत से टैक्सपेयर्स आखिरी तारीख का इंतजार करते हैं। इससे अंतिम दिनों में ई-फाइलिंग पोर्टल पर अचानक ट्रैफिक बहुत बढ़ जाता है, जिससे जल्दबाजी में गलतियां होने और वेबसाइट क्रैश होने की संभावना रहती है।

समय से पहले मैसेज भेजकर विभाग चाहता है कि लोग धीरे-धीरे अपना रिटर्न भरें ताकि पोर्टल पर लोड न बढ़े।

जल्दी ITR फाइल करने के फायदे

जल्दी ITR फाइल करने के कई फायदे हैं। पहला, आपको अपनी सैलरी, टीडीएस, बैंक ब्याज और कमाई के अन्य जरियों का मिलान करने का पूरा समय मिल जाता है। अगर कोई गड़बड़ी दिखती है, तो उसे समय रहते ठीक किया जा सकता है।

दूसरा, जो लोग जल्दी और सही तरीके से ITR फाइल और वेरिफाई करते हैं, उनका टैक्स रिफंड भी जल्दी आने की संभावना बढ़ जाती है। तीसरा, आखिरी समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों या जरूरी कागजात खो जाने के डर से मुक्ति मिलती है।

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल

आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स अपना ITR दाखिल कर चुके हैं।

विभाग के मुताबिक, इनमें से केवल एक दिन (शुक्रवार) में ही 10 लाख से ज्यादा रिटर्न फाइल किए गए। यह दर्शाता है कि लोग जागरूक हो रहे हैं।

You Might Also Like

LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस

महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा

रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई

बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम

Who is Raj Gupta: इस भारतीय अरबपति की नाइजीरिया में बोल रही तूती, अफ्रीका में कर रहे हैं ऐतिहासिक काम, सब-सहारा का सबसे बड़ा सोलर स्टील प्लांट

TAGGED: 31 जुलाई, e-Filing, Income Tax Return, IT Department, ITR Filing, SMS Alert, आखिरी तारीख
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?