By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: UP की IAS Officer Divya Mittal ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘पद छूट गया, लेकिन सपना नहीं’
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > UP की IAS Officer Divya Mittal ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘पद छूट गया, लेकिन सपना नहीं’
देश

UP की IAS Officer Divya Mittal ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘पद छूट गया, लेकिन सपना नहीं’

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 30/08/2026 9:38 AM
By SMW NEWS BUREAU 2 Min Read
Share
SHARE

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने 13 वर्षों की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक भावुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने करियर के इस सफर को ‘अविस्मरणीय’ बताते हुए कहा कि IAS का पद भले ही उनके हाथ से छूट गया हो, लेकिन देश के लिए कुछ करने का सपना हमेशा उनके साथ रहेगा।

Contents
कौन हैं Divya Mittal?इस्तीफे का कारण क्या है?सेवा के दौरान क्या-क्या किया?

कौन हैं Divya Mittal?

दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई की थी और लंदन में नौकरी कर रही थीं। हालांकि, देश से दूर रहना उन्हें खलता था, जिसके कारण वे वापस भारत लौट आईं और IAS बनीं। उन्होंने देवरिया और मिर्जापुर जैसे जिलों में तैनात रहीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने हमेशा साधारण परिवेश में रहते हुए एक सफल और अच्छा जीवन का सपना देखा था।

इस्तीफे का कारण क्या है?

अपने इस्तीफे के पत्र में दिव्या ने अपने संघर्ष को याद करते हुए लिखा कि दिन-रात मेहनत कर उन्होंने पढ़ाई पूरी की और नौकरी हासिल की, लेकिन ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी उन्हें कुछ अधूरा लगता था। उन्होंने लिखा, “मैं चाहती थी कि जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों, इसलिए वापस लौट आई और IAS बनने का सौभाग्य मिला।”

सेवा के दौरान क्या-क्या किया?

उन्होंने जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांगों और किसानों के लिए काम करते हुए महसूस किया कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एक गांव में पहली बार पानी पहुंचाया, तो एक बुजुर्ग महिला ने कुछ नहीं कहा, बस उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस आशीर्वाद को सबसे बड़ी पूंजी बताया और कहा कि देश के लिए बहुत कुछ करने का सपना आज भी उनके साथ है।

You Might Also Like

US Treasury Secretary Scott Bessent का बड़ा दावा: Iran War खत्म होने पर Crude Oil की कीमतें गिरकर $40 प्रति बैरल पर आ जाएंगी

Jantar-Mantar Protest: Swatantra Bhardwaj के खिलाफ POCSO Act में FIR, SC/ST Act की धाराएं भी जोड़ी गईं

USS Abraham Lincoln की ‘जंग’ पर China का तीखा व्यंग्य: ‘अमेरिकी दबंगई का भी यही हाल’

Nepal Tunnel Rescue: भोटेकोशी बाढ़ के 10 दिन बाद सुरंग से आई इंसानी आवाज़, रेस्क्यू टीम ने दी दस्तक

NASA-IBM का AI मैप: अब एशिया का एक-एक धान का खेत AI की नज़र में, 30 मीटर तक की सटीक पहचान

TAGGED: Career, Divya Mittal, Government, IAS, IIM Bangalore, IIT Delhi, Resignation, Service, Uttar Pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?