ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्यार जताने का एक अनोखा तरीका कार मालिक के लिए महंगा पड़ गया। एक शख्स की गर्लफ्रेंड ने उसकी कार को साढ़े तीन से चार घंटे में करीब 3400 लिपस्टिक किस (Lipstick Kiss) के निशानों से सजा दिया, जिसके बाद कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार को पकड़ा और 5,500 रुपये का चालान (Challan) किया तथा निशान हटवाए।
क्या है पूरा मामला?
ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में कार मालिक आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर कार को इस तरह सजाने का आइडिया दिया। उसने कार की पूरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से होंठों के निशान बनाए, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। कार के वायरल होने के बाद, पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर कार को खोजा और उसे थाटीपुर से पकड़ लिया।
Must Read: MP Weather Alert: 24-26 August को 20+ जिलों में बारिश का Red-Orange अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
क्या कार्रवाई हुई?
ट्रैफिक पुलिस के टीआई अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि सड़क पर इस तरह के निशानों के साथ वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने कार मालिक पर 5,500 रुपये का जुर्माना (Challan) लगाया और उसे खुद ही अपने हाथों से कार से लिपस्टिक के निशान हटाने को कहा।