By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: राष्ट्रपति ट्रंप को शेयर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी! अब लगा इतने का जुर्माना
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > राष्ट्रपति ट्रंप को शेयर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी! अब लगा इतने का जुर्माना
देश

राष्ट्रपति ट्रंप को शेयर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी! अब लगा इतने का जुर्माना

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 17/05/2026 7:47 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के 50 लाख से 2.5 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे थे और मार्च में इन्हीं कंपनियों के करोड़ों डॉलर के शेयर फिर से खरीदे। हालांकि, इन लेनदेन की जानकारी समयसीमा के भीतर सार्वजनिक नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ा है।

अमेरिकी के ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप को 1,000 डॉलर से अधिक के किसी भी शेयर ट्रेडिंग की जानकारी 45 दिनों के भीतर सार्वजनिक करनी होती है। लेकिन ट्रंप ने इस समयसीमा का पालन नहीं किया। इसके लिए उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मार्च और पिछले साल अगस्त में भी इसी तरह की देरी पर उन पर जुर्माना लगाया जा चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के शेयर बड़ी मात्रा में बेचे और मार्च में फिर से उनमें निवेश किया। इसके अलावा उन्होंने 10 फरवरी को एनवीडिया के शेयर भी खरीदे थे। इसके कुछ ही दिनों बाद एनवीडिया ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर पार्टनरशिप की घोषणा की, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में करीब 2.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन में उस समय निवेश किया, जब बाद में अमेरिकी रक्षा विभाग ने इन कंपनियों की तकनीक को क्लासिफाइड कंप्यूटर नेटवर्क में इस्तेमाल करने से जुड़े बड़े समझौतों की घोषणा की। वाटरगेट स्कैंडल के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए हितों के टकराव से बचने को लेकर सख्त नियम बने थे। जिमी कार्टर से लेकर कई राष्ट्रपतियों ने पद संभालने से पहले अपने शेयर पोर्टफोलियो बेच दिए थे या संपत्तियों को ब्लाइंड ट्रस्ट में डाल दिया था।

ट्रंप ने 2017 में अपने पहले कार्यकाल से पहले ऐसा किया था, लेकिन दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखी। ट्रंप की संपत्तियां फिलहाल उनके बच्चों द्वारा मैनेज एक ट्रस्ट में रखी गई हैं। हालांकि यह व्यवस्था पारंपरिक ब्लाइंड ट्रस्ट से अलग है, क्योंकि इसमें ट्रंप को अपने निवेश की जानकारी होने की संभावना बनी रहती है। व्हाइट हाउस ने शेयर ट्रेडिंग से जुड़े सवालों को ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की ओर भेज दिया।

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की प्रवक्ता किम्बर्ली बेंजा ने कहा कि राष्ट्रपति के निवेश थर्ड-पार्टी द्वारा मैनेज किए जाते हैं और ट्रंप या उनका परिवार निवेश से जुड़े किसी निर्णय में शामिल नहीं होता। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप ने 60 करोड़ डॉलर से अधिक की आय और 1.6 अरब डॉलर की संपत्तियां घोषित की थीं। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने सोशल मीडिया, क्रिप्टोकरेंसी और विदेशों में कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के जरिए राष्ट्रपति की संपत्ति में और वृद्धि की है।

इस बीच, शेयर बाजार में तेजी को लेकर ट्रंप लगातार अपनी आर्थिक नीतियों की तारीफ करते रहे हैं। उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है और टेक-आधारित नैस्डैक इंडेक्स ने हाल में नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, सार्वजनिक पदों पर रहते हुए नेताओं द्वारा शेयर ट्रेडिंग करने को लेकर अमेरिका में लंबे समय से विरोध होता रहा है। 2022 के एक सर्वे के मुताबिक 81 प्रतिशत अमेरिकी मतदाता चाहते हैं कि सांसदों को पद पर रहते हुए शेयर ट्रेडिंग करने से रोका जाए। इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों के सांसद कानून लाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई कानून पारित नहीं हो सका है।

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?