CID टेलीविजन का लोकप्रिय और यादगार शो है। इस शो ने दो दशक से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। पहले और दूसरे सीजन के बाद फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
CID में दया का रोल निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने तीसरे सीजन की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि दूसरे सीजन के बाद फैंस को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
‘शायद चैनल को दिलचस्पी नहीं’
Change and Beyond के पॉडकास्ट में दयानंद शेट्टी ने कहा, “दूसरे सीजन का आखिरी एपिसोड दिसंबर 2025 में टेलीकास्ट हुआ था। उसके बाद हमें लगा कि इसका तीसरा सीजन आएगा, क्योंकि दूसरा सीजन बहुत अच्छा गया था।”
उन्होंने आगे कहा, “अभी मुझे लग रहा है कि शायद चैनल को इसमें दिलचस्पी नहीं है। लेकिन हमारे ऑडियंस अभी भी टच में हैं। हम कहीं भी जाते हैं, फैंस का पहला सवाल यही होता है कि सर सीआईडी कब लौट रहा है?”
‘हम पर्सनल लेवल पर कुछ करने की कोशिश करेंगे’
दयानंद शेट्टी ने बताया, “हम लोगों ने यंग बच्चों के रूप में जॉइन किया था। अब सब बुजुर्ग हो गए और लोगों को लगता है कि CID आना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “अभी हम प्लान कर रहे हैं। यह पर्सनल लेवल पर रहेगा, सोनी के लिए नहीं होगा। एक और दो महीने के अंदर हम पर्सनल लेवल पर कुछ करने की कोशिश करेंगे।”
करोड़ों के विज्ञापन ठुकराए
दयानंद शेट्टी ने CID से दौलत-शोहरत दोनों हासिल की, लेकिन उन्होंने कभी पैसों के लालच में अपने फैंस तक गलत मैसेज पहुंचाने की कोशिश नहीं की है।
उन्होंने कहा, “मैं कई को-एक्टर हैं, जो विज्ञापन करते हैं। लेकिन मैं आज भी यह मेंशन करता हूं कि मैं सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन नहीं करूंगा। मैं तंबाकू और शराब के विज्ञापन भी नहीं करता हूं।”
‘गारंटी दें तो करूं, वरना नहीं’
दयानंद शेट्टी ने बताया, “मेरे पास हेल्दी ड्रिंक और सप्लीमेंट के बहुत विज्ञापन आते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि मैं नहीं कर पाऊंगा। मुझे आयुर्वेद के भी बहुत ऐड मिले, लेकिन मैंने सबसे पूछा कि आप मुझे गारंटी देंगे कि यह लेने से नुकसान नहीं होगा?”
उन्होंने कहा, “जब उन्होंने कहा कि गारंटी कौन लेता है, तो मैंने कहा कि फिर मैं ऐड नहीं करूंगा।” यह बयान उनकी ईमानदारी और फैंस के प्रति जिम्मेदारी को दिखाता है।