By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Dada First Look Out: ‘अरे दादा, क्या देख लिया’, सौरव गांगुली की फिल्म का पोस्टर देखकर बोले ट्रोल्स
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > Dada First Look Out: ‘अरे दादा, क्या देख लिया’, सौरव गांगुली की फिल्म का पोस्टर देखकर बोले ट्रोल्स
मनोरंजन

Dada First Look Out: ‘अरे दादा, क्या देख लिया’, सौरव गांगुली की फिल्म का पोस्टर देखकर बोले ट्रोल्स

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 08/07/2026 12:52 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। उनकी बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में राजकुमार राव बिल्कुल सौरव गांगुली के सबसे आइकॉनिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि, पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तारीफ के साथ-साथ ट्रोलिंग भी शुरू हो गई है।

Contents
सामने आया राजकुमार राव का फर्स्ट लुकपोस्टर आते ही शुरू हुई ट्रोलिंगफैंस की राय

सामने आया राजकुमार राव का फर्स्ट लुक

फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीले रंग की क्रिकेट ट्राउजर पहनी हुई है और हाथ में टीम इंडिया की जर्सी लहराते दिखाई दे रहे हैं। ये वही ऐतिहासिक पल है, जब साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट उतारकर लहराई थी।

पोस्टर पर फिल्म का नाम ‘दादा’ लिखा है। साथ ही टैगलाइन दी गई है- ‘उन्होंने सिर्फ खेला नहीं, खेल को बदल दिया।’ फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोस्टर आते ही शुरू हुई ट्रोलिंग

जहां कई फैंस राजकुमार राव के लुक को लेकर एक्साइटेड नजर आए, वहीं सोशल मीडिया का एक बड़ा वर्ग उन्हें इस रोल के लिए मिसफिट बता रहा है।

एक यूजर ने लिखा- ‘ये क्या मजाक है। चैट जीपीटी इससे अच्छा एडिट कर देता।’

दूसरे ने कमेंट किया- ‘नहीं भाई, इस रोल में कोई और डिजर्व करता था, आप नहीं।’

एक और यूजर ने लिखा- ‘ये फोटोशॉप लग रहा है, क्या सच में पोस्टर है?’

वहीं एक और ने कहा- ‘राजकुमार राव अपने किरदार में बुरे नहीं हैं, लेकिन इस रोल के लिए बिल्कुल मैच नहीं कर रहे।’

कई यूजर्स ने इस पोस्टर को रिमूव तक करने की मांग कर डाली, यह कहते हुए कि लग रहा है जैसे पोस्टर बनाने वाले ने कल रात ही फोटोशॉप सीखी हो।

फैंस की राय

हालांकि, कई फैंस का मानना है कि सिर्फ पोस्टर देखकर किसी एक्टर को जज करना जल्दबाजी होगी। अब सभी की नजर फिल्म के टीजर और राजकुमार राव के ट्रांसफॉर्मेशन पर टिकी है।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?