बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज यानी 5 जुलाई को अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की शादी की खबरों के बीच अब आमिर की पूर्व प्रेमिका और एक्ट्रेस सोमी अली का रिएक्शन सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।
हाल ही में फिल्म ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को उनके घर पर बेहद सादगी से शादी होगी।
आमिर ने खुद दी शादी की जानकारी
आमिर ने कहा, “हां, हम 5 जुलाई को शादी कर रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। शादी बहुत छोटी होगी और घर पर ही होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हम बस सभी का आशीर्वाद चाहते हैं कि हम हमेशा खुश रहें।” यह उनकी तीसरी शादी है।
सोमी अली ने दी दिल से बधाई
सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर आमिर और गौरी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें दिल से बधाई दी। उन्होंने लिखा कि प्यार किसी कैलेंडर या उम्र का मोहताज नहीं होता।
उन्होंने कहा कि 20 साल की उम्र में जीवनसाथी मिले या 60 की उम्र में, दोनों ही उतने ही खूबसूरत हैं। खुश रहने का फैसला लेने में कभी देर नहीं होती।
‘प्यार जश्न मनाने लायक है’
सोमी ने आगे लिखा, “प्यार करने वाला दिल जश्न मनाने लायक होता है, उसकी आलोचना नहीं होनी चाहिए। उम्र सालों से गिनी जाती है, लेकिन प्यार खूबसूरत पलों से मापा जाता है।”
एक्ट्रेस ने कपल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुछ लोग पूरी जिंदगी सही इंसान की तलाश में बिताते हैं। अगर वह सफर शादी तक पहुंचता है, तो वह देर नहीं बल्कि बिल्कुल सही समय होता है।
उम्र पर सवाल उठाने वालों को जवाब
सोमी अली ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि जो लोग उम्र देखकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें एक दिन समझ आएगा कि खुश रहने की कोई तय उम्र नहीं होती।
उन्होंने कहा, “उम्र बढ़ना तय है, लेकिन किसी अपने के साथ उम्र गुजारना सबसे बड़ा तोहफा है। असली कामयाबी कम उम्र में शादी करना नहीं, बल्कि ऐसा साथी मिलना है जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताई जा सके।”
फैंस की नजरें 5 जुलाई पर
अब फैंस की नजरें 5 जुलाई पर टिकी हैं, जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे।
सोमी अली का यह प्यार भरा संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस परिपक्व सोच की तारीफ कर रहे हैं।