By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: होर्मुज में तीन तेल टैंकर धू-धू कर जले, ईरान ने दी सख्त चेतावनी
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > होर्मुज में तीन तेल टैंकर धू-धू कर जले, ईरान ने दी सख्त चेतावनी
देश

होर्मुज में तीन तेल टैंकर धू-धू कर जले, ईरान ने दी सख्त चेतावनी

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 11/11/2026 6:58 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

अमेरिका और ईरान के बीच जंग अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और इसी बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भी तनाव बरकरार है। होर्मुज में तीन तेल टैंकरों में भीषण विस्फोट हो गया है। ईरान का दावा है कि ये टैंकर अवैध रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।

Contents
IRGC का बयानतीसरा टैंकर भी बारूदी सुरंग से टकरायाIRGC की सख्त चेतावनीमुख्य बिंदु एक नजर में

होर्मुज से इन जहाजों का वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेल टैंकर वाले जहाजों से काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

IRGC का बयान

IRGC की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सिपाह न्यूज’ पर एक दोपहर 2 बजे जारी एक बयान में कहा गया कि दो टैंकरों ने होर्मुज पार करने के लिए अपने सभी नेविगेशन और आइडेंटिफिकेशन सिस्टम को पूरी तरह बंद कर दिया था।

इनमें से एक जहाज समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आने से फट गया। वहीं, दूसरा टैंकर अमरीका के आक्रामक लड़ाकू विमानों के समर्थन से अवैध रास्ते को चोरी-छिपे पार करने की कोशिश कर रहा था, जो धमाके के बाद आग की लपटों में घिर गया।

तीसरा टैंकर भी बारूदी सुरंग से टकराया

इसके बाद रात करीब 8:30 बजे जारी एक बयान में ईरानी नौसेना ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक तीसरा टैंकर भी अवैध रास्ते से गुजरते समय समुद्री सुरंग से टकराकर धमाके का शिकार हो गया।

IRGC की सख्त चेतावनी

इन धमाकों के बाद IRGC ने चेतावनी दी कि होर्मुज में ‘अनाधिकृत’ मार्ग बेहद असुरक्षित हैं। IRGC ने कहा कि ‘आतंकवादी’ अमरीकी सेना के सहयोग से स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश करने वाले सभी जहाजों का यही अंजाम होगा।

बता दें कि 28 फरवरी को अमरीका और इजरायल के ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज पर अपनी पकड़ बेहद सख्त कर ली थी। इसके बाद से ईरान ने इजरायल और अमरीका से जुड़े जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।

मुख्य बिंदु एक नजर में

विवरणजानकारी
स्थानस्ट्रेट ऑफ होर्मुज
घटनातीन तेल टैंकरों में विस्फोट
आरोपअवैध रास्ते से गुजरना, नेविगेशन सिस्टम बंद
कारणबारूदी सुरंग से टकराव
चेतावनीIRGC ने अमेरिकी समर्थन वाले जहाजों को दी
पृष्ठभूमि28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमले के बाद तनाव

You Might Also Like

कुलगाम CRPF हमले के नए खुलासे, विदेशी आतंकी और लश्कर कमांडर पर शक

NVIDIA पर बढ़ा विवाद: चीन को 7.5 अरब डॉलर के AI चिप्स की आपूर्ति में चीनी कारोबारी महिला की भूमिका का दावा

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला 18 दांतों वाला रहस्यमयी जबड़ा, मैमथ के जीवाश्म होने की आशंका

राहुल-प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं: सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा

जेनसन हुआंग ने मानी बेवफाई, तलाक पर आधी संपत्ति जाने की चर्चा

TAGGED: IRGC, अंतरराष्ट्रीय समाचार, अमेरिका, ईरान, ईरान चेतावनी, जलडमरूमध्य, तेल आपूर्ति, तेल टैंकर विस्फोट, बारूदी सुरंग, विश्व समाचार, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, होर्मुज
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?