By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: हर्ष गुजराल के जोक पर हंस पड़े CM योगी, कहा- क्रिमिनल अब केले बेच रहे
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > राज्य > हर्ष गुजराल के जोक पर हंस पड़े CM योगी, कहा- क्रिमिनल अब केले बेच रहे
राज्य

हर्ष गुजराल के जोक पर हंस पड़े CM योगी, कहा- क्रिमिनल अब केले बेच रहे

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 27/10/2026 9:57 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों सफलता के सातवें आसमान पर हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी कई गुना बढ़ गई है। आज उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। कई इवेंट्स में उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया जा रहा है। अब हर्ष गुजराल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग एक ही मंच पर नजर आए।

Contents
हर्ष के जोक्स पर योगी का रिएक्शन वायरल‘अंग्रेज भी हमसे थोड़ा घबराते हैं’केले विक्रेता का किस्सा सुनायायोगी भी नहीं रोक पाए हंसीक्या है पूरा मामला?

हर्ष के जोक्स पर योगी का रिएक्शन वायरल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हर्ष गुजराल के एक इवेंट के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हर्ष के जोक्स सुनकर योगी आदित्यनाथ भी हंसने पर मजबूर हो गए।

दरअसल, हर्ष ने योगी आदित्यनाथ के सामने लखनऊ का एक वाकया सुनाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि कभी यूपी क्राइम की वजह से जाना-जाता था। क्राइम की वजह से लोग उत्तर प्रदेश के नाम से ही घबराते थे, लेकिन अब राज्य में सुरक्षा का माहौल ऐसा हो गया है कि बदमाश भी सुधर गए हैं।

‘अंग्रेज भी हमसे थोड़ा घबराते हैं’

सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने हर्ष गुजराल बोले—

“उत्तर प्रदेश की तरक्की वहां से पता चलती है, जब हम विदेश में शो करने जाते हैं तो अंग्रेज भी हमसे थोड़ा-थोड़ा घबराते हैं। उसके दो ही कारण हैं—एक तो यूपी के लोग और दूसरे यूपी के योग (योगी आदित्यनाथ)।”

केले विक्रेता का किस्सा सुनाया

हर्ष ने फिर लखनऊ के एक ठेले वाले से जुड़े मजेदार किस्से को सुनाकर सीएम योगी आदित्यनाथ को भी हंसा दिया। योगी सरकार के राज में बदले उत्तर प्रदेश की तारीफ करते हुए हर्ष बोले—

“ये रियल लाइफ एग्जांपल बता रहा हूं आपको। मैं लखनऊ में शो करने आया था, पिछली बार और मैं ऐसे ही टहल रहा था। मैंने एक केले बेचने वाले से पूछ लिया था—भाई यहां क्राइम का क्या सीन है? तो उसने मुझसे कहा—भाई क्राइम बिल्कुल खत्म हो चुका है। इसपर मैंने उससे पूछा था—आपको कैसे पता? तो उसने कहा—भाई, मैं खुद पहले क्रिमिनल था और अब केले बेच रहा हूं।”

योगी भी नहीं रोक पाए हंसी

हर्ष गुजराल की इस पंचलाइन ने दर्शकों को हंसने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हंस पड़े। उनके इस रिएक्शन ने माहौल को काफी मजेदार बना दिया। हर्ष गुजराल ने फिर योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

योगी आदित्यनाथ संग हर्ष गुजराल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग हर्ष गुजराल की कॉमिक टाइमिंग की जमकर सराहना कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह इवेंट उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। हर्ष गुजराल ने अपने सेट में यूपी की सुरक्षा और बदलते माहौल पर तंज कसते हुए कई जोक्स सुनाए, जिन पर सीएम योगी खुद हंसते नजर आए।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

You Might Also Like

राजामौली की वाराणसी RRR से 5-6 गुना बड़ी, 275 दिन में पूरी हुई शूटिंग

सुपौल में तलाक से इनकार पर पत्नी को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, उदिति संग शादी से पहले क्यों टूटा रिश्ता?

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

तेजा सज्जा दिसंबर में करेंगे शादी? दुल्हनिया बनेगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर

TAGGED: UP क्राइम जोक, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट न्यूज़, कॉमेडियन, खतरों के खिलाड़ी, योगी आदित्यनाथ, लखनऊ, वायरल वीडियो, सीएम योगी, सोशल मीडिया, स्टैंडअप कॉमेडी, हर्ष गुजराल
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?