By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Flydubai Flight 1073: क्या इजरायल आसमान में ही मार गिराता विमान? हाइजैकिंग के शक में फाइटर जेट्स थे तैयार
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > Flydubai Flight 1073: क्या इजरायल आसमान में ही मार गिराता विमान? हाइजैकिंग के शक में फाइटर जेट्स थे तैयार
देश

Flydubai Flight 1073: क्या इजरायल आसमान में ही मार गिराता विमान? हाइजैकिंग के शक में फाइटर जेट्स थे तैयार

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 06/10/2026 9:50 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

तेल अवीव | फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के बाद हालात इतने गंभीर हो गए थे कि इजरायल ने विमान को मार गिराने की तैयारी कर ली थी। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान के अचानक करीब 16 हजार फीट नीचे गिरने के बाद इजरायल को आशंका हुई कि यह हाइजैकिंग या इजरायल पर हमले की कोशिश हो सकती है। 30 सितंबर को फ्लाइट के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर विमान का कंट्रोल लेने की कोशिश की थी। विमान के तेजी से नीचे आने के बाद इजरायली एयरफोर्स ने कॉकपिट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने तुरंत एक पहले से मौजूद इमरजेंसी मैकेनिज्म एक्टिव किया। कमांड सेंटर बनाया गया और इजरायली एयरस्पेस को बंद कर दिया गया। इसके बाद फाइटर जेट्स को फ्लाईदुबई विमान की तरफ भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। इजरायल के साथ सऊदी अरब ने भी अपने फाइटर जेट्स तैयार किए थे। हालांकि, बाद में पता चला कि फ्लाईदुबई विमान ने अपना रास्ता बदल लिया है और वह सऊदी अरब की तरफ जाकर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला है। इसके बाद इजरायली फाइटर जेट्स को वापस बुला लिया गया।

CBS News के मुताबिक, अगर विमान तेल अवीव की तरफ बढ़ता रहता तो इजरायली फाइटर पायलट पहले उसके करीब जाकर कॉकपिट में मौजूद लोगों से विजुअल कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते। इसका मकसद यह पता लगाना होता कि विमान हाइजैक हुआ है या नहीं और अंदर आखिर क्या हो रहा है। अगर हाइजैकिंग की पुष्टि हो जाती और हमलावरों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता, तो मामला इजरायल के रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जा सकता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को मार गिराने का अंतिम आदेश देने का अधिकार प्रधानमंत्री के पास होता है।इजरायली अधिकारियों को आशंका थी कि अगर हाइजैकिंग होती और विमान इजरायल की तरफ बढ़ता रहता, तो उसे तेल अवीव पहुंचने से पहले ही रोक दिया जाता। विमान को आसमान में ही मार गिराया जाता। इसकी वजह संवेदनशील ठिकानों, जैसे बेन गुरियन एयरपोर्ट और अजरियेली सेंटर पर संभावित हमले का खतरा था।हालांकि, यह संकट आखिरकार कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ से टल गया।

गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। यात्रियों ने अंदर पहुंचकर हमामी को काबू किया और विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने कंट्रोल संभाल लिया। इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबूक डायवर्ट किया गया। यह घटना विमानन सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने की तैयारियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

You Might Also Like

ECI का हलफनामा: SIR पर ज्ञानेश कुमार ने सर्वसम्मति से लिए फैसले

खड़गे के PM मोदी के पिता पर बयान से बवाल, अमित शाह बोले- मर्यादा तार-तार

नेहा बोरा बोलीं- पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करूंगी, हाईकोर्ट से झटका

दलेर मेहंदी विवाद: CM धामी ने किया फोन, मीका बोले- माफी मांगें उनियाल

मैसूर दशहरा: 54 साल के हाथी प्रशांत ने पहली बार उठाया 750 किलो का हौदा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?