By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: IND vs PAK: Tilak Varma फिर बने Pakistan के ‘जानी दुश्मन’, Asian Games Final में 21 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, औसत 100 पार
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > IND vs PAK: Tilak Varma फिर बने Pakistan के ‘जानी दुश्मन’, Asian Games Final में 21 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, औसत 100 पार
खेल

IND vs PAK: Tilak Varma फिर बने Pakistan के ‘जानी दुश्मन’, Asian Games Final में 21 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, औसत 100 पार

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 03/10/2026 1:17 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

निशिन | भारत-पाकिस्तान मुकाबला हो और तिलक वर्मा (Tilak Varma) का बल्ला न चले, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के गोल्ड मेडल मैच में भी शनिवार को तिलक ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन ठोककर भारत को 200 के पार पहुंचा दिया। तिलक ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान के खिलाफ T20I में भारत की ओर से यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उनसे आगे इसी मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैं, जिन्होंने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

Contents
पाकिस्तान के खिलाफ Tilak Varma का रिकॉर्डफाइनल में कैसी रही भारत की पारी?पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शनभारत-पाकिस्तान T20I में सबसे बड़े फर्स्ट इनिंग स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ Tilak Varma का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ T20I में तिलक का रिकॉर्ड उनके दबदबे की कहानी कहता है:

  • 5 पारियों में 206 रन
  • औसत: 103
  • स्ट्राइक रेट: 138.25
  • 2 अर्धशतक, 12 चौके और 12 छक्के

फाइनल में कैसी रही भारत की पारी?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी। इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद 51 और शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 14 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। फाइनल में तिलक ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत की पारी को रफ्तार दी। दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। यह 5 या उससे ज्यादा टीमों वाले T20I टूर्नामेंट के फाइनल में छठे विकेट या उससे नीचे की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन

पाकिस्तान की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर आराफात मिन्हास (Arafat Minhas) ने 2/25 और तेज गेंदबाज अहमद दानियाल (Ahmed Daniyal) ने 2/43 विकेट लिए। यह 5 या उससे ज्यादा टीमों वाले T20I टूर्नामेंट के फाइनल में किसी फुल-मेंबर टीम का 200 से ज्यादा का दूसरा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के अहमदाबाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 255/5 का स्कोर बनाया था।

Must Read: Rule Change 1st October: LPG Cylinder महंगा, Diesel-ATF पर Tax घटा, SBI ATM और FD के नियम भी बदले

भारत-पाकिस्तान T20I में सबसे बड़े फर्स्ट इनिंग स्कोर

स्कोरटीमस्थानसाल
211/6भारतनिशिन2026
192/5भारतअहमदाबाद2012
181/7भारतदुबई2022
175/7भारतकोलंबो RPS2026
171/5पाकिस्तानदुबई2025
159/8पाकिस्तानमेलबर्न2022

You Might Also Like

कैफ बोले- तिलक और नमन के आसपास भी नहीं टिकते कई खिलाड़ी

ईशान किशन इंजर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका

भारतीय पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान में छेड़खानी का आरोप, भारत भेजा गया

मानव सुथार का नाम तक नहीं! श्रीलंका में 16 विकेट, फिर भी न्यूजीलैंड का टिकट नहीं

Asian Para Games: पहले दिन भारत ने जीते 11 मेडल, 4 गोल्ड समेत धमाका

TAGGED: 21 Ball Fifty, Abhishek Sharma, Asian Games Final, Cricket, IND vs PAK, India vs Pakistan, Shivam Dube, Sports News, T20I Record, Tilak Varma
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?