By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Rule Change 1st October: LPG Cylinder महंगा, Diesel-ATF पर Tax घटा, SBI ATM और FD के नियम भी बदले
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Rule Change 1st October: LPG Cylinder महंगा, Diesel-ATF पर Tax घटा, SBI ATM और FD के नियम भी बदले
बिजनेस

Rule Change 1st October: LPG Cylinder महंगा, Diesel-ATF पर Tax घटा, SBI ATM और FD के नियम भी बदले

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 01/10/2026 11:57 AM
By SMW NEWS BUREAU 9 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | अक्टूबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ हो गई है। इन बदलावों का असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिलेगा। 1 अक्टूबर 2026 से जहां एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों पर महंगाई का बम फूटा है और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली से मुंबई तक बढ़ गई है, तो वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम से फ्री निकासी की लिमिट से जुड़ा नियम भी बदल दिया गया है। आइए ऐसे ही बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Contents
पहला बदलाव: LPG सिलेंडर हुआ महंगादूसरा बदलाव: LPG e-KYC का नियमतीसरा बदलाव: Diesel-ATF पर घटा Taxचौथा बदलाव: FD Rule Changeपांचवां बदलाव: NPS के नियम में बदलावछठा बदलाव: SBI ATM Withdrawal का नियमसातवां बदलाव: NRI निवेशआठवां बदलाव: PUC के बिना पेट्रोल-CNG नहींनौवां बदलाव: लाइफ सर्टिफिकेट का नियमदसवां बदलाव: 16 दिन बैंक हॉलिडेये बदलाव भी बढ़ाएंगे टेंशन

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर हुआ महंगा

फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है और 1 अक्टूबर 2026 को सुबह-सुबह LPG Cylinder महंगा कर दिया है। यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई है। दिल्ली में इसका दाम 62.50 रुपये बढ़कर अब 2,810 रुपये हो गया है। वहीं पटना में यह 3100 रुपये से भी महंगा हो गया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरा बदलाव: LPG e-KYC का नियम

एक ओर जहां Commercial LPG Cylinder Price Hike का झटका लगा है, तो वहीं 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा नया नियम भी लागू हो गया है। अब उन यूजर्स को LPG Subsidy पाने में दिक्कत पेश आ सकती है, जिन्होंने अपने एलपीजी कनेक्शन का आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी (LPG eKYC) पूरा नहीं किया है। इसे अनिवार्य किया गया है।

तीसरा बदलाव: Diesel-ATF पर घटा Tax

1 अक्टूबर से देश में दूसरा बदलाव डीजल और हवाई ईंधन से जुड़ा हुआ लागू हो गया है। सरकार ने बुधवार को डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है और यह 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए लागू हो गई है। वहीं पेट्रोल (Petrol) पर इसे स्थिर रखा गया है। डीजल निर्यात पर लगने वाले SAED को 20 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं एटीएफ के निर्यात पर लगने वाला शुल्क भी पहली तारीख से 15 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 10.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

चौथा बदलाव: FD Rule Change

RBI कमर्शियल बैंकों द्वारा थोक फिक्स्ड डिपॉजिट (Wholesale FD) पर ब्याज दरें तय करने और सार्वजनिक करने के तरीके में बदलाव कर रहा है। नए नियम 1 अक्टूबर, 2026 से लागू हो गए हैं। संशोधित फ्रेमवर्क के तहत, बैंकों को अपनी थोक जमा दरें पहले से ही सार्वजनिक करनी होंगी। उन्हें हर दिन सुबह 10 बजे लागू थोक जमा दरों की जानकारी भी देनी होगी। बैंकों को आम तौर पर समान थोक जमा पर एक ही ब्याज दर देनी होगी। हालांकि, वे अलग-अलग स्थितियों के आधार पर दरों में अंतर कर सकते हैं।

पांचवां बदलाव: NPS के नियम में बदलाव

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और एनपीएस लाइट के तहत ग्राहकों से प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (POP) द्वारा वसूले जाने वाले शुल्कों में संशोधन किया है। संशोधित शुल्क 1 अक्टूबर, 2026 से लागू हो रहे हैं। नई संरचना के तहत, पीओपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने वाले ग्राहक को हर PRAN के लिए 200 रुपये का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग शुल्क देना होगा। यह 200 रुपये का शुल्क ग्राहक के खाते से एकमुश्त राशि के रूप में नहीं काटा जाएगा।

छठा बदलाव: SBI ATM Withdrawal का नियम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अपने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए अन्य बैंकों के ATMs और ऑटो डिपॉजिट विड्रॉल मशीनों (ADWM) पर एसबीआई डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर उपलब्ध मुफ्त मासिक लेनदेन की संख्या में संशोधन कर रहा है। संशोधित नियम 1 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे। सभी एसबीआई वेतन पैकेज खाता प्रकारों के लिए, अन्य बैंकों के एटीएम पर मुफ्त लेनदेन की संख्या सभी केंद्रों पर प्रति माह 10 से घटाकर पांच कर दी जाएगी। बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों के लिए, एक महीने में चार बार कैश निकासी निःशुल्क रहेगी, जिसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर 15 रुपये + जीएसटी का शुल्क लगेगा।

सातवां बदलाव: NRI निवेश

अभी तक किसी प्रवासी भारतीय (NRI) से संपत्ति खरीदना सामान्य संपत्ति सौदों की तुलना में थोड़ा अधिक कागजी कार्रवाई वाला होता है। लेकिन 1 अक्टूबर से इसका प्रॉसेस बदल रहा है, क्योंकि आयकर विभाग प्रवासी खरीदारों के लिए टीडीएस (TDS) प्रक्रिया को सरल बना रहा है। पहली तारीख से NRI से अचल संपत्ति खरीदने वाले निवासी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) को टीडीएस के लिए अलग से टैक्स कटौती और TAN की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय, खरीदार अपने पैन (PAN Card) का उपयोग करके TDS की कटौती, जमा और रिपोर्टिंग कर सकेंगे।

आठवां बदलाव: PUC के बिना पेट्रोल-CNG नहीं

दिल्ली-NCR में पेट्रोल पंपों पर गाड़ी में Petrol या CNG भरवाने से पहले अब सिर्फ जेब में पैसे होना काफी नहीं होगा। 1 अक्टूबर से अगर आपकी गाड़ी का प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (PUC) वैध नहीं है, तो फ्यूल लेने में दिक्कत आ सकती है। सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने इस व्यवस्था को लागू किया है। CAQM के मुताबिक, पहली तारीख से पूरे NCR में बिना वैध PUC प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन देने पर रोक लगाने का प्रावधान लागू हो गया है।

नौवां बदलाव: लाइफ सर्टिफिकेट का नियम

1 अक्टूबर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का समय शुरू हो रहा है। अगर आप पेंशन का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करना होगा। यह हर साल अक्टूबर से जमा होना शुरू होता है।

दसवां बदलाव: 16 दिन बैंक हॉलिडे

अक्टूबर महीने में अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से निकलें। बता दें कि अगले महीने साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। दशहरा, गांधी जयंती समेत अनेक मौकों पर बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम सर्विस के जरिए लेन-देन या बैंकिंग काम निपटाए जा सकते हैं।

ये बदलाव भी बढ़ाएंगे टेंशन

अक्टूबर महीने की शुरुआत से अन्य बड़े बदलावों पर गौर करें, तो इनमें फेस्टिव सीजन (Festive Season) पर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदना महंगा पड़ सकता है। अगर आप टीवी, फ्रिज, एसी समेत अन्य होम इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो बता दें इस सेक्टर की कंपनियों ने कच्चे माल की लागत में तेज बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने आइटम्स की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही 15 अक्टूबर, 2026 से, व्यापारियों द्वारा किए गए UPI लेनदेन पर चुनिंदा लेनदेनों पर व्यापारी छूट दर (MDR) लागू होगी। एमडीआर 2,000 रुपये से अधिक के व्यापारी लेनदेनों पर लागू होगा। 2,000 रुपये तक के भुगतान और छोटे व्यापारियों के लिए शून्य-एमडीआर ढांचे के तहत किए गए लेनदेन निःशुल्क रहेंगे।

You Might Also Like

भारत का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में 30 मिलियन टन मछली उत्पादन, NPOA प्लान

AI से हायरिंग में 1 करोड़ बचाने का दावा, हफ्ते में 11 उम्मीदवारों से मुलाकात

SBI होम लोन हुआ महंगा: ब्याज 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा, जानें EMI कितनी बढ़ेगी

रूसी तेल पर भारत समेत 5 देशों को बड़ी राहत, ट्रंप बोले- कोई टैरिफ नहीं

भारत पर 100% टैरिफ? सर्जियो गोर बोले- 10 दिन में फैसला लेंगे ट्रंप

TAGGED: Bank Holiday, business news, Diesel ATF Tax, FD Rule Change, Life Certificate, LPG Cylinder Price Hike, NPS, PUC, Rule Change 1st October, SBI ATM Rule
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
12 Comments
  • Pingback: Drishyam The Conclusion Public Review: दमदार क्लाइमेक्स ने जीता दिल, छाए Ajay Devgn, फैंस बोले- 'ब्लॉकबस्टर' - smwnews.in
  • Pingback: Rahul Gandhi बालाघाट पहुंचे, आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले- 'केंद्र और MP सरकार गायब' - smwnews.in
  • Pingback: Sugar Stock Rule: चीनी की होर्डिंग-ब्लैक मार्केटिंग पर सरकार का क्रैकडाउन, त्योहारों से पहले ये सख्त नियम ल
  • Pingback: Asian Games 2026 Day 13 Live: बर्थडे पर आया लवलीना का गोल्ड, तीरंदाजी के बाद बॉक्स‍िंंग में भी गोल्डन डे  - smwnews.in
  • Pingback: Hawaii Holei Sea Arch: 500 साल पुरानी चट्टान Tropical Storm में टूटकर समुद्र में समाई, मशहूर Sea Arch खत्म - smwnews.in
  • Pingback: IND vs PAK: Tilak Varma फिर बने Pakistan के 'जानी दुश्मन', Asian Games Final में 21 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, औसत 100 पार - smwnews.in
  • Pingback: Khandwa Jail: Gandhi Jayanti पर कैदी पिताओं की बच्चों से भावुक मुलाकात, 'किट्टू बेटा, पेपर अच्छे से देना' सुनकर छ
  • Pingback: Drishyam The Conclusion: मोहनलाल की Drishyam 3 से कई गुना बेहतर है अजय देवगन की फिल्म, जानें कैसे? - smwnews.in
  • Pingback: 'भारत ने आपको बिल्कुल बच्चा बना दिया है…', Saim Ayub के Baby Celebration पर भड़के Pakistani Cricketer Ahmad Shahzad - smwnews.in
  • Pingback: Supreme Court: शास्त्री भवन टूटेगा तो कहां जाएंगी 8.5 लाख किताबें? सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी पर कोर्ट ने लिय
  • Pingback: Neem Karoli Baba TV Show: 'हनुमान अंश' की 400 करोड़ की सफलता के बाद Sony TV लेकर आया नया शो, प्रोमो हुआ रिलीज - smwnews.in
  • Pingback: Indore: Raja Raghuvanshi के जिगरी दोस्त Arpit Chauhan ने की आत्महत्या, साले के घर लगाया फंदा, परिवार हैरान - smwnews.in

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?