By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ईशान किशन इंजर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > ईशान किशन इंजर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका
खेल

ईशान किशन इंजर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 23/10/2026 10:34 AM
By SMW NEWS BUREAU 5 Min Read
Share
SHARE

शनिवार (24 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इंजरी से परेशान हैं और इस मुकाबले में वो भाग नहीं लेंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस बात की जानकारी दी है।

Contents
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौकाओपनिंग जोड़ी पर सवाल नहींकप्तान अय्यर ने क्या कहा था?पहले T20 में क्या हुआ था?वैभव सूर्यवंशी का करियर

बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया—

“भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टी20 मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। ईशान को लो-ग्रेड राइट एडडक्टर स्ट्रेन हुआ है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रख रही है और उनकी रिकवरी की निगरानी कर रही है।”

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

अब ईशान किशन की जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की पूरी संभावना है। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी ईशान की चोट की जानकारी देते हुए बताया कि पहले टी20 में उनका पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना भी इसी परेशानी से जुड़ा था।

कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा—

“मैंने भी इस बारे में काफी अटकलें देखी हैं। ईशान की ग्रोइन में खिंचाव था, इसी वजह से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया। कल के मैच में भी उनके खेलने की उम्मीद कम है। अगर ईशान नहीं खेलते हैं, तो वैभव निश्चित रूप से उनकी जगह लेने के मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।”

ओपनिंग जोड़ी पर सवाल नहीं

ईशान किशन की चोट ने वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम में जगह बनाने की संभावना बढ़ा दी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नियमित ओपनर हैं और टीम मैनेजमेंट फिलहाल दोनों के प्रदर्शन से संतुष्ट है। अगर वैभव की प्लेइंग-11 में एंट्री होती है, तो संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बैटिंग करते नजर आ सकते हैं।

कप्तान अय्यर ने क्या कहा था?

पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा था कि उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा था—

“वह अभी बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें तुरंत टीम में शामिल कर लिया जाए, क्योंकि हमारे दोनों ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने विश्व कप भी जिताया है।”

श्रेयस अय्यर ने विदेशी परिस्थितियों में खेलने के अनुभव को भी अहम बताया था। उनके मुताबिक—

“यहां खेलने से उन्हें इन पिचों और परिस्थितियों को समझने का मौका मिलेगा। अगली बार जब वह यहां आएंगे, तो बेहतर तैयारी के साथ उतर सकेंगे और पहली बार इन हालात में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ियों की मदद भी कर पाएंगे।”

पहले T20 में क्या हुआ था?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा को ईशान से पहले तीसरे नंबर पर भेजा गया था। तिलक ने 11 गेंदों में छह रन बनाए, जबकि ईशान किशन तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे। तिलक को माइकल ब्रेसवेल और ईशान को मिचेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा। हालांकि, भारत ने 226 रनों का लक्ष्य चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।

अब दूसरे मुकाबले में ईशान की उपलब्धता और वैभव के चयन पर नजरें रहेंगी।

वैभव सूर्यवंशी का करियर

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से IPL 2026 में 776 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था। भारत के लिए अब तक आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह 246 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 186.36 रहा है और उनके नाम पर दो अर्धशतक दर्ज हैं।

उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में खेला था, जहां वह श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उतरे थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

You Might Also Like

कैफ बोले- तिलक और नमन के आसपास भी नहीं टिकते कई खिलाड़ी

भारतीय पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान में छेड़खानी का आरोप, भारत भेजा गया

मानव सुथार का नाम तक नहीं! श्रीलंका में 16 विकेट, फिर भी न्यूजीलैंड का टिकट नहीं

Asian Para Games: पहले दिन भारत ने जीते 11 मेडल, 4 गोल्ड समेत धमाका

Arshdeep Singh की चोट पर आया बड़ा अपडेट, Sanju Samson ने बताया कैसा है भारतीय गेंदबाज का हाल

TAGGED: BCCI, IND vs NZ, ईशान किशन, क्राइस्टचर्च, क्रिकेट न्यूज़, टी20 सीरीज 2026, टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, सितांशु कोटक, हेगले ओवल
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?