By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं
देश

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 24/07/2026 9:12 AM
By SMW NEWS BUREAU 2 Min Read
Share
SHARE

देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Contents
गुजरात के 16 जिलों में रेड अलर्टअन्य जिलों में ऑरेंज अलर्टउत्तर प्रदेश में भी बारिश का अनुमानजम्मू-कश्मीर के कई जिलों में ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग की सलाह

विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

गुजरात के 16 जिलों में रेड अलर्ट

IMD ने गुजरात के अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, पंचमहल, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट

गुजरात के अरावली, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी, वलसाड समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह अलर्ट 7:46 बजे जारी किया गया है और 10:46 बजे तक, तीन घंटे के लिए वैलिड होगा।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव में भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

इन इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, डोडा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, पुलवामा, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, शोपियां और उधमपुर समेत कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। IMD ने सलाह दी है:

  • पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें
  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • सड़क और ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेकर ही बाहर निकलें
  • स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सभी एडवाइजरी का पालन करें

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

छात्रों पर हो रहा था लाठीचार्ज और विजेता दहिया खा रहे थे बर्गर! CJP ने प्रवक्ता पद से हटाया, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

TAGGED: IMD, आंधी, उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, भारी बारिश, मौसम अलर्ट, रेड अलर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?