By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर धधके, ईरान के कई शहरों में मिसाइल अटैक… US-ईरान जंग ने लिया विनाशकारी मोड़
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर धधके, ईरान के कई शहरों में मिसाइल अटैक… US-ईरान जंग ने लिया विनाशकारी मोड़
देश

MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर धधके, ईरान के कई शहरों में मिसाइल अटैक… US-ईरान जंग ने लिया विनाशकारी मोड़

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 18/07/2026 8:18 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब पूरी तरह से विनाशकारी मोड़ पर पहुंच चुकी है। सैन्य संघर्ष के बीच ईरान ने कई बड़े दावे किए हैं।

Contents
होर्मुज में दो ऑयल टैंकरों में विस्फोटIRGC ने होर्मुज को बताया ‘पूरी तरह बंद’कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमलेईरान के शहरों पर अमेरिकी मिसाइल हमलेवैश्विक चिंता और अमेरिका की चुप्पी

ईरानी मीडिया और IRGC के मुताबिक, ईरान ने बुशेहर के ऊपर उड़ान भर रहे एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि करीब 3.4 करोड़ डॉलर कीमत वाला यह ड्रोन कुछ ही पलों में नष्ट हो गया।

होर्मुज में दो ऑयल टैंकरों में विस्फोट

ईरान के सरकारी टीवी और तस्नीम समाचार एजेंसी ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिण में दो ऑयल टैंकर माइनफील्ड से गुजरने के दौरान विस्फोट का शिकार हो गए और उनमें भीषण आग लग गई।

ईरानी नौसेना की चेतावनी के बावजूद दोनों टैंकर आगे बढ़े, जिसके बाद वे कथित तौर पर बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र में पहुंच गए। इस घटना के बाद वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मचने की आशंका है।

IRGC ने होर्मुज को बताया ‘पूरी तरह बंद’

ईरान की सरकारी मीडिया तस्नीम ने IRGC की नौसेना के हवाले से कहा कि अमेरिकी आक्रामकता और हमलों के कारण होर्मुज इस समय “अत्यधिक असुरक्षित और पूरी तरह से बंद” है।

ईरानी नौसेना ने पहले ही जहाजों को इस रूट से न गुजरने की चेतावनी दी थी, जिसे दोनों तेल टैंकरों ने नजरअंदाज कर दिया था।

कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले

ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी मीडिया का दावा है कि अमेरिका की दर्जनों एयर डिफेंस मिसाइलें छोड़े जाने के बावजूद, ईरान की मिसाइलों ने जॉर्डन के उस मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस पर अटैक किया है, जहां अमेरिकी सेना मौजूद है।

ईरान के शहरों पर अमेरिकी मिसाइल हमले

समुद्र और आसमान में जारी इस तबाही के बीच, अमेरिकी वायुसेना ने ईरान की मुख्य भूमि पर हमलों का दायरा बढ़ा दिया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के कई हिस्सों में सिलसिलेवार बड़े धमाके सुने गए हैं:

  • यज्द प्रांत: मध्य ईरान के ऐतिहासिक शहर यज्द में एक के बाद एक 5 भीषण विस्फोट सुने गए हैं।
  • फार्स प्रांत: दक्षिण-पश्चिम फार्स प्रांत के लास इलाके के बाहरी हिस्सों में भी बड़े धमाके की पुष्टि हुई है।
  • अहवाज: दक्षिण-पश्चिमी खुज़ेस्तान प्रांत के प्रमुख शहर अहवाज पर अमेरिकी मिसाइलों से बड़ा हमला किया गया है, जिसकी पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने भी की है।

वैश्विक चिंता और अमेरिका की चुप्पी

चौतरफा मिसाइल हमलों, ड्रोन को मार गिराए जाने और तेल टैंकरों में लगी आग के बाद खाड़ी क्षेत्र पूरी तरह से बारूद के ढेर पर बैठ गया है।

संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक समुदाय इस महाविनाश को रोकने में अब तक पूरी तरह बेअसर साबित हुए हैं। अमेरिका की ओर से MQ-9 ड्रोन गिराए जाने, टैंकरों में विस्फोट या ईरान के विभिन्न शहरों में हमलों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

You Might Also Like

H-1B वीजा पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर फीस पर जारी रहेगी रोक, भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

पहले फायरिंग, फिर हायरिंग… NTA में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति, जानें डिटेल

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, सरकार से लिखित आश्वासन मिला, जानिए कौन-सी 3 डिमांड मानी गईं

गुजरात से जम्मू-कश्मीर-उत्तर प्रदेश तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा ‘रूट मैप’, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, जानिए क्या दिखा

TAGGED: IRGC, MQ-9 ड्रोन, अमेरिका, अहवाज, ईरान, तेल टैंकर, मिसाइल हमला, यज्द, होर्मुज स्ट्रेट
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?