अमेरिका-ईरान जंग से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनिया में तेल-गैस संकट गहरा सकता है। लेकिन भारत में एलपीजी के लिए अब घंटों लाइन में लगने की जरूरत खत्म हो गई है।
अब घर बैठे एक क्लिक के साथ आप महज आधे घंटे में ही LPG Cylinder पा सकेंगे। क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने मिलकर यह सुविधा शुरू की है।
बिना गैस कनेक्शन के मिलेगा सिलेंडर
इस सर्विस की सबसे खास बात यह है कि ऐप के जरिए एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर करने के लिए किसी गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।
यह सर्विस किराए पर रह रहे छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और छोटे परिवारों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। पहली बार की खरीदारी को नए सिलेंडर की खरीदारी के रूप में देखा जाएगा।
10 kg का HP Navya सिलेंडर मिलेगा
इस सर्विस की सबसे पहले शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। उपभोक्ता ऐप के जरिए HPCL के हाल ही में लॉन्च किए गए HP Navya 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का ऑर्डर कर सकेंगे।
HP Navya सिलेंडर हल्का, जंग-रोधी और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह ट्रांसपैरेंट है, जो ग्राहकों को गैस के लेवल की मॉनिटरिंग की सुविधा देता है।
कैसे करें ऑर्डर?
इस सर्विस के काम करने का प्रोसेस बेहद आसान है:
- Instamart ऐप पर लॉग इन करें
- 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर या 5 किलोग्राम का मेटल LPG सिलेंडर सेलेक्ट करें
- उसे कार्ट में जोड़ें और अन्य सामानों की तरह ऑर्डर करें
रिफिल के ऑर्डर डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलेंडर लौटाकर किए जाएंगे।
पहचान सत्यापन होगा अनिवार्य
पहली बार ऐप के जरिए इन सिलेंडरों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अपनी पहचान सत्यापन को पूरा करना होगा।
अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए डिलीवरी के प्रमाण संबंधी दस्तावेज प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं। यह सुरक्षा के लिहाज से एक जरूरी कदम है।
एचपीसीएल के अधिकृत नेटवर्क से होगी डिलीवरी
HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से इंस्टामार्ट पर LPG Navya Cylinders के ऑर्डर पूरे किए जाएंगे।
यह सर्विस ट्रेंड कर्मियों द्वारा लागू सेफ्टी एंड रेग्युलेटरी प्रोटोकॉल के अनुसार पहुंचाए जाएंगे। यह भारत की पहली ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सर्विस है।