भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। उनकी बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में राजकुमार राव बिल्कुल सौरव गांगुली के सबसे आइकॉनिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि, पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तारीफ के साथ-साथ ट्रोलिंग भी शुरू हो गई है।
सामने आया राजकुमार राव का फर्स्ट लुक
फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीले रंग की क्रिकेट ट्राउजर पहनी हुई है और हाथ में टीम इंडिया की जर्सी लहराते दिखाई दे रहे हैं। ये वही ऐतिहासिक पल है, जब साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट उतारकर लहराई थी।
पोस्टर पर फिल्म का नाम ‘दादा’ लिखा है। साथ ही टैगलाइन दी गई है- ‘उन्होंने सिर्फ खेला नहीं, खेल को बदल दिया।’ फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर आते ही शुरू हुई ट्रोलिंग
जहां कई फैंस राजकुमार राव के लुक को लेकर एक्साइटेड नजर आए, वहीं सोशल मीडिया का एक बड़ा वर्ग उन्हें इस रोल के लिए मिसफिट बता रहा है।
एक यूजर ने लिखा- ‘ये क्या मजाक है। चैट जीपीटी इससे अच्छा एडिट कर देता।’
दूसरे ने कमेंट किया- ‘नहीं भाई, इस रोल में कोई और डिजर्व करता था, आप नहीं।’
एक और यूजर ने लिखा- ‘ये फोटोशॉप लग रहा है, क्या सच में पोस्टर है?’
वहीं एक और ने कहा- ‘राजकुमार राव अपने किरदार में बुरे नहीं हैं, लेकिन इस रोल के लिए बिल्कुल मैच नहीं कर रहे।’
कई यूजर्स ने इस पोस्टर को रिमूव तक करने की मांग कर डाली, यह कहते हुए कि लग रहा है जैसे पोस्टर बनाने वाले ने कल रात ही फोटोशॉप सीखी हो।
फैंस की राय
हालांकि, कई फैंस का मानना है कि सिर्फ पोस्टर देखकर किसी एक्टर को जज करना जल्दबाजी होगी। अब सभी की नजर फिल्म के टीजर और राजकुमार राव के ट्रांसफॉर्मेशन पर टिकी है।