Instagram Youtube
smwnews.in
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Reading: Rule Change From 1st April: LPG… ATM से लेकर PAN तक, 1 अप्रैल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर
Share
Font ResizerAa
smwnews.insmwnews.in
  • देश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Search
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Follow US
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > Rule Change From 1st April: LPG… ATM से लेकर PAN तक, 1 अप्रैल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर
देश

Rule Change From 1st April: LPG… ATM से लेकर PAN तक, 1 अप्रैल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर

By TEAM SMW NEWS Last updated: 26/03/2026 4 Min Read
Share

मार्च का महीना खत्म होने वाला है और अगले कुछ दिनों बाद अप्रैल 2026 (April 2026) की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की तरह यह नया महीना भी देश में कई बड़े वित्तीय बदलावों (financial rule changes) के साथ शुरू होने वाला है और इन बदलावों का असर हर घर हर जेब पर देखने को मिल सकता है।

Contents
पहला बदलाव: LPG, ATF, CNG-PNG के दामदूसरा बदलाव: New Income Tax Rule (नया आयकर नियम)तीसरा बदलाव: HDFC, PNB, बंधन बैंक के ATM नियमचौथा बदलाव: PAN Card के जुड़े नियमपांचवां बदलाव: Railway टिकट कैंसिल करना महंगा

पहला बदलाव: LPG, ATF, CNG-PNG के दाम

हर महीने की पहली तारीख की तरह ही 1 अप्रैल 2026 की शुरुआत भी एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमतों में बदलाव के साथ देखने को मिल सकती है। मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी युद्ध की शुरुआत के बाद गहराई एलपीजी किल्लत (LPG shortage) के बीच पहले ही तेल कंपनियां इनकी कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं और अब पहली तारीख को नए रेट जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा हवाई ईंधन (ATF) और सीएनजी-PNG के रेट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

दूसरा बदलाव: New Income Tax Rule (नया आयकर नियम)

देश में दूसरा और सबसे बड़ा बदलाव अप्रैल की पहली तारीख से टैक्स से जुड़ा होने जा रहा है। आयकर अधिनियम, 2025 (Income Tax Act, 2025) मौजूदा कानून (1961 से लागू) की जगह लेगा। नए नियमों के साथ टैक्स से जुड़े कई बदलाव होंगे।

  • फॉर्म 16 और 16A का नाम बदलेगा: 1 अप्रैल से आईटीआर भरने के लिए जिस फॉर्म 16 की आवश्यकता पड़ती है, अब आपको फॉर्म 16 नहीं मिलेगा, बल्कि इसकी जगह पर अब दूसरा फॉर्म दिया जाएगा। फॉर्म 16A का नाम भी बदलकर फॉर्म 131 (Form 131) कर दिया जाएगा।

तीसरा बदलाव: HDFC, PNB, बंधन बैंक के ATM नियम

अगर आपका खाता HDFC Bank, PNB या Bandhan Bank में है, तो 1 अप्रैल 2026 से एटीएम नियम (ATM rules) बदल रहे हैं:

  • HDFC Bank: फ्री एटीएम निकासी में अब UPI Withdrawal को भी काउंट किया जाएगा। अब तक ये अलग से गिनी जाती थीं। इससे मुफ्त लेनदेन की लिमिट घट सकती है।
  • PNB: पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कुछ डेबिट कार्डों के लिए प्रतिदिन ट्रांजैक्शन की लिमिट बदल दी है। ग्राहक अब रोजाना 50,000 रुपये से 75,000 रुपये तक (Rs 50,000 to Rs 75,000) ही निकाल सकेंगे।
  • Bandhan Bank: महानगरों में बंधन बैंक एटीएम यूजर्स को महीने में 3 फ्री ट्रांजैक्शन (3 free transactions) मिलेंगे, अन्य शहरों में यह सीमा 5 ट्रांजैक्शन की होगी। लिमिट खत्म होने के बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये (Rs 23) का शुल्क लगेगा।

चौथा बदलाव: PAN Card के जुड़े नियम

1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड (PAN Card) से जुड़े नियम भी सख्त हो रहे हैं। नए नियमों के तहत पैन पाने या उसे अपडेट करने के लिए केवल आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर्याप्त नहीं होगा, आवेदकों को अन्य दस्तावेज (documents) भी जमा करने होंगे।

पांचवां बदलाव: Railway टिकट कैंसिल करना महंगा

1 अप्रैल से रेलवे टिकट कैंसिलेशन (railway ticket cancellation) के नियम भी बदल रहे हैं:

  • 8 घंटे पहले: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले कोई रिफंड (no refund) नहीं होगा। (पहले 4 घंटे तक था)
  • 8 से 24 घंटे पहले: 50% रिफंड (50% refund)
  • 24 से 72 घंटे पहले: 25% कटौती (25% deduction)
  • 72 घंटे पहले: सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा।
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: हंसी, CONFUSION और मैड एंटरटेनमेंट का मिक्स अनुभव

फिल्म One Two Cha Cha Chaa की कहानी एक रहस्यमयी बैग के इर्द-गिर्द घूमती है।…

27/01/2026

28 करोड़ के छोटे बजट फिल्म ने The Raja Saab और Border 2 को भी पीछे छोड़ा

साउथ सिनेमा में कभी-कभी ऐसी फिल्में भी बन जाती हैं जो कम लागत में बनी…

27/01/2026

अमेरिका देगा भारत को 5400 करोड़? 18 साल से फंसा है ये पैसा, क्या है मामला?

भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ONGC Videsh Ltd (OVL) का वेनेजुएला में तेल…

27/01/2026

YOU MAY ALSO LIKE

अमेरिका को चोट देने के लिए ईरान ने बदल लिया अपना टारगेट, दिया ये अल्टीमेटम

अमेरिका ने जंग में भले ही थमने का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद ईरान (Iran) ने रुकने का…

देश
27/03/2026

वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, IRCTC पर भी फाइन

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में खाने की गुणवत्ता (food quality) को लेकर बड़ी…

देश
25/03/2026

Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरानी राष्ट्रपति का पलटवार- ‘हम धमकी से नहीं डरते’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान को 48 घंटे (48-hour ultimatum) का अल्टीमेटम दिया…

देश
22/03/2026

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 20 दिन से फंसा ओडिशा का युवक… परिजनों की बढ़ी चिंता, लगाई मदद की गुहार

मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री मार्गों पर संकट गहराता जा रहा है। इसका असर अब…

देश
21/03/2026

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and technology to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow US: 

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?