By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: उज्जैन में आफत की बारिश: उफान पर शिप्रा नदी, राम घाट के कई मंदिर पानी में डूबे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > उज्जैन में आफत की बारिश: उफान पर शिप्रा नदी, राम घाट के कई मंदिर पानी में डूबे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश

उज्जैन में आफत की बारिश: उफान पर शिप्रा नदी, राम घाट के कई मंदिर पानी में डूबे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 03/07/2026 11:43 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

उज्जैन में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कई इलाकों में गंभीर जलभराव देखने को मिला। लगातार बारिश की वजह से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे राम घाट के पास बने कई मंदिर पानी में डूब गए।

Contents
मानसून बढ़ेगा इन राज्यों मेंमध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्टमुंबई में भी बारिश का कहरऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मानसून बढ़ेगा इन राज्यों में

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे मानसून सक्रिय रहेगा।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य भारत के लिए मौसम विभाग ने 2 से 8 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है।

3 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की आशंका है, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग ने 3 और 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

मुंबई में भी बारिश का कहर

महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शुक्रवार को मुंबई और उपनगरों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया, साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई।

BMC के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे खत्म हुए 24 घंटों में मुंबई शहर में 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 110 और 114 मिलीमीटर बारिश हुई।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

You Might Also Like

ओंकारेश्वर: बस से उतरते ही खुले सेफ्टी टैंक में गिरा 3 साल का मासूम, पिता ने कूदकर बचाई जान, हालत नाजुक

चित्रकूट NEET छात्रा गैंगरेप: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीसीटीवी में कैद हुए 3 संदिग्ध, महिला आयोग सख्त

इंदौर: कचरे में चला गया 2 किलो चांदी का लोटा, सफाई मित्रों ने सैकड़ों टन मलबे से 24 घंटे में ढूंढ निकाला, मिली सराहना

MP में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासी बाहर

देश की सबसे लंबी ‘जल सुरंग’ तैयार, नर्मदा का पानी पहुंचेगा विंध्य, 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?