Instagram Youtube
smwnews.in
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Reading: मौत से पहले सहेली से कहा- ‘मैं फंस गई हूं यार’, इंस्टाग्राम चैट लीक, परिवार ने CM आवास पर किया प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
smwnews.insmwnews.in
  • देश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Search
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Follow US
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > मौत से पहले सहेली से कहा- ‘मैं फंस गई हूं यार’, इंस्टाग्राम चैट लीक, परिवार ने CM आवास पर किया प्रदर्शन
मध्य प्रदेश

मौत से पहले सहेली से कहा- ‘मैं फंस गई हूं यार’, इंस्टाग्राम चैट लीक, परिवार ने CM आवास पर किया प्रदर्शन

By TEAM SMW NEWS Last updated: 17/05/2026 3 Min Read
Share

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में जहां एक तरफ पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है, वहीं सोशल मीडिया पर ट्विशा और उनकी सहेली मीनाक्षी के बीच हुई आखिरी इंस्टाग्राम चैट लीक हो गई है, जिसने प्रताड़ना के आरोपों को और पुख्ता कर दिया है। मौत के फंदे पर झूलने से कुछ समय पहले ट्विशा ने अपनी सहेली से अपनी आपबीती शेयर की थी। इस चैट में ट्विशा का दर्द साफ छलक रहा है। उसने लिखा, ‘मैं फंस गई हूं यार, बस तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती। जब सही समय आएगा, तब मैं कॉल करूंगी।’

ट्विशा की बात सुनकर चिंतित मीनाक्षी ने जवाब दिया, ‘मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है, टुकटुक (ट्विशा का निकनेम)। मैं तुमसे प्यार करती हूं, बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। मैं तुम्हारे साथ हूं।’ यह चैट साबित करता है कि डेटिंग ऐप के जरिए साल 2024 में मिले वकील समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में प्रेम विवाह करने के बाद ट्विशा बेहद मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही थीं।

ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए नोएडा से भोपाल पहुंचे उनके माता-पिता और भाई (जो सेना में मेजर हैं) मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिवार का कहना है कि ट्विशा की हत्या की गई है और रसूखदार न्यायिक परिवार होने के कारण सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। परिवार निष्पक्षता के लिए ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। गतिरोध के बीच ट्विशा के पिता ने सीएम आवास के भीतर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता और बढ़ते वीआईपी दबाव को देखते हुए भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए 6 सदस्यों वाली विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप को इस एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है। टीम में एक महिला पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है। एसआईटी मुख्य रूप से दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और ट्विशा की मौत के तुरंत बाद सबूत मिटाने के कथित प्रयासों के आरोपों की सघन जांच करेगी।

इस बीच कानूनी मोर्चे पर भी सरगर्मियां तेज हैं। भोपाल की एक अदालत ने शुक्रवार को मृतका की सास और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है। मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी से पहले की जमानत (अग्रिम जमानत) अर्जी पर सुनवाई 18 मई को होनी है। पुलिस की कई टीमें फरार समर्थ सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: हंसी, CONFUSION और मैड एंटरटेनमेंट का मिक्स अनुभव

फिल्म One Two Cha Cha Chaa की कहानी एक रहस्यमयी बैग के इर्द-गिर्द घूमती है।…

27/01/2026

28 करोड़ के छोटे बजट फिल्म ने The Raja Saab और Border 2 को भी पीछे छोड़ा

साउथ सिनेमा में कभी-कभी ऐसी फिल्में भी बन जाती हैं जो कम लागत में बनी…

27/01/2026

अमेरिका देगा भारत को 5400 करोड़? 18 साल से फंसा है ये पैसा, क्या है मामला?

भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ONGC Videsh Ltd (OVL) का वेनेजुएला में तेल…

27/01/2026

YOU MAY ALSO LIKE

लुटेरी दुल्हन: पति ने भाई बनकर कराया कन्यादान, शादी के 17 दिन बाद खुला सनसनीखेज राज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जबलपुर के एक…

मध्य प्रदेश
24/05/2026

सुसाइड, मर्डर या कोई बड़ी साजिश… 11 दिन बाद भी ट्विशा शर्मा की मौत पर सस्पेंस कायम!

भोपाल की हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ब्यूटी पार्लर का…

मध्य प्रदेश
23/05/2026

सिवनी: शादी के 13वें दिन जेठ ने कुल्हाड़ी से काटा नवविवाहिता का गला, पति बोला- रेप की नाकाम कोशिश के बाद हत्या

मासूम भांजी ने देखी दरिंदगी, आरोपी जेठ फरार; पुलिस ने मानसिक बीमारी वाला एंगल भी किया पेश सिवनी (मध्य प्रदेश),…

मध्य प्रदेश
22/05/2026

अमचूर पाउडर को हेरोइन समझ 57 दिन जेल में रहे इंजीनियर को 10 लाख का मुआवजा, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 16 साल पुरानी एक कानूनी लड़ाई में ग्वालियर के इंजीनियर अजय सिंह के पक्ष में बड़ा फैसला…

मध्य प्रदेश
21/05/2026

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and technology to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow US: 

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?