By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 18/10/2026 9:07 PM
By SMW NEWS BUREAU 5 Min Read
Share
SHARE

एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार शाम टाइगर पर जुहू में फायरिंग की गई है। इस अटैक में टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है, जो लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Contents
BMW कार पर चार राउंड फायरिंगCM फडणवीस ने लिया संज्ञानDCP का बयानजैकी श्रॉफ की टीम का बयानलॉरेंस गैंग ने पोस्ट में क्या लिखा

BMW कार पर चार राउंड फायरिंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टाइगर की BMW कार पर चार राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर फिरदोस को इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

CM फडणवीस ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने भी टाइगर श्रॉफ के परिवार से फोन पर बात कर उनका हाल जाना है।

DCP का बयान

डीसीपी मोहित गर्ग, जोन-1, पश्चिमी क्षेत्र ने स्पष्ट किया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें इस फायरिंग में कोई चोट नहीं आई है। मामले में आगे की जांच जारी है। डीसीपी मोहित ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि जब वो गाड़ी में बैठ के वापस जा रहे थे तब की ये घटना है। टाइगर श्रॉफ जी के कोई गोली नहीं लगी है वो पूर्ण तरीके से सेफ हैं। इसमें मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीम्स गठित करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

फोरेंसिक टीम ने प्रीलिमिनरी फोरेंसिक एनालिसिस शुरू कर दिया है। डीसीपी ने कहा कि कितने राउंड फायरिंग हुई है, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। ये बहुत ही प्रीलिमिनरी इन्वेस्टिगेशन है। इस समय पर कुछ भी कमेंट करना उचित नहीं होगा, लेकिन मुंबई पुलिस पूर्ण तरीके से काम कर रही है। 15 टीम गठित की गई हैं। जल्दी आगे इन्फॉर्मेशन शेयर की जाएगी। फायरिंग में दो लोग जख्मी हुए हैं, इसमें से एक ड्राइवर फिरदोस है।

जैकी श्रॉफ की टीम का बयान

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की सुरक्षा को लेकर उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने स्थिति स्पष्ट की है। आजतक से बातचीत में जैकी श्रॉफ की टीम ने पुष्टि की कि टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। टीम ने कहा, ‘टाइगर ठीक हैं।’ इससे पहले पुलिस ने भी स्पष्ट किया था कि टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की वारदात में कोई चोट नहीं आई है।

फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है।

लॉरेंस गैंग ने पोस्ट में क्या लिखा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी। गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा—

“जय महाकाल… जय श्रीराम…. सभी भाइयों को राम राम… आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। हमने इसको कॉल करके समझाया था। लेकिन इसे समझ नहीं आया। इसलिए आज इसे बढ़िया तरीके से समझा दिया गया है। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच।”

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग ने फैन्स को चिंता में डाल दिया है। फैन्स टाइगर के सुरक्षित होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल टाइगर के साथ कब, क्या और कैसे हुआ, इस बारे में विस्तार से जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

You Might Also Like

करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, उदिति संग शादी से पहले क्यों टूटा रिश्ता?

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

प्रभास के बर्थडे पर बड़ा अपडेट, जून 2027 में सलार 2 की अनाउंसमेंट

तेजा सज्जा दिसंबर में करेंगे शादी? दुल्हनिया बनेगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर

जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने कहा- चेहरा नहीं दिखाया गया

TAGGED: अनिल पंडित, क्राइम न्यूज़, जुहू फायरिंग, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ फायरिंग, देवेंद्र फडणवीस, बॉलीवुड न्यूज़, मुंबई पुलिस, लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सलमान खान, हरमन संधु
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?