मुंबई | फेमस टीवी पैनलिस्ट, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने हाल ही में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी मोनिका वाड्रा (Monica Vadra) से पहली मुलाकात की कहानी साझा की और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कुछ डार्क सीक्रेट्स पर भी बात की।
पत्नी से मुलाकात की कहानी
तहसीन ने बताया कि उनकी मुलाकात मोनिका से दिल्ली के एक होटल में हुई थी। उस समय उनका एक म्यूचुअल फ्रेंड था। तहसीन ने कहा, “तब मैं नहीं जानता था कि वो रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की कजिन हैं। हालांकि मैं रॉबर्ट को जानता था। बाद में जब मेरी मोनिका से दोस्ती हुई, तब मुझे उनका सरनेम मालूम पड़ा।”
गांधी परिवार के करीबी
तहसीन ने यह भी बताया कि वो गांधी परिवार (Gandhi Family) के सभी लोगों को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सफलता मिले। उन्होंने राहुल को एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि वो देश की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं और जरूरी मुद्दों को उठा रहे हैं। तहसीन के मुताबिक, इस समय देश की राजनीति अच्छे दौर में है।
इंडस्ट्री और राजनीति के डार्क सीक्रेट्स
तहसीन ने नेपोटिज्म (Nepotism) और इंडस्ट्री की सच्चाई पर भी बात की। उन्होंने कहा, “फिल्म और राजनीति, दोनों ही इंडस्ट्री में काम पाने के लिए फूट फैटिश (पैर चाटना) होता है। बिना इसके आप दोनों ही फील्ड में बड़ी सफलता नहीं हासिल कर सकते।” उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म की वजह से कई लोगों को काम मिला है, जबकि टैलेंटेड एक्टर्स ब्रेक के लिए तरसते हैं।
Must Read: जब डेटा वड़ा पाव के दाम पर मिला, Jio ने कैसे जोड़ा एक अरब सपनों को
ओटीटी ने बदला गेम
तहसीन के मुताबिक, ओटीटी (OTT) के आने से इंडस्ट्री का गेम ही बदल गया है। उन्होंने कहा, “ओटीटी के आने से टैलेंट प्रमोट हुआ है। अब राजनीति में भी दूसरों के तलवे चाटने का किस्सा खत्म हो गया है। लोग नेपोटिज्म से पक चुके हैं। सब समझ चुके हैं कि सामने वाला बेवकूफ है।” उन्होंने यह भी कहा कि ओटीटी ने नेपोटिज्म को काफी हद तक तोड़ दिया है।