By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: होर्मुज में मालवाहक जहाज बारूदी सुरंग से टकराया, 2500 कंटेनर एक साथ समुद्र में समाए
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > होर्मुज में मालवाहक जहाज बारूदी सुरंग से टकराया, 2500 कंटेनर एक साथ समुद्र में समाए
बिजनेस

होर्मुज में मालवाहक जहाज बारूदी सुरंग से टकराया, 2500 कंटेनर एक साथ समुद्र में समाए

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 14/10/2026 9:17 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

तेहरान | स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां समुद्री बारूदी सुरंग (Sea Mine) से टकराने के बाद 2500 कंटेनर को लेकर जा रहा एक मालवाहक जहाज (Cargo Ship) समंदर में डूब गया। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बुधवार को जहाज के डूबने की जानकारी दी। ईरान के मुताबिक, जहाज बुधवार सुबह एक समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया और उसमें आग लग गई। इसके बाद जहाज समंदर में समा गया। युद्ध के दौरान यह पहला मौका है, जब ईरान ने किसी जहाज के समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद डूबने की सूचना दी है।

इससे जुड़ी तस्वीरें ‘X’ पर कई लोग पोस्ट कर रहे हैं। इसमें कंटेनर भरे जहाज से धुएं का गुबार निकल रहा है और धीरे-धीरे जहाज डूबता दिख रहा है। थोड़ी देर के बाद कई कंटेनर समंदर में तैरते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस घटना को लेकर अभी कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। जहाज किस देश का था, उसमें कितने लोग सवार थे और चालक दल का क्या हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान के हवाले से बताया कि जहाज बुधवार सुबह समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया था। ईरान ने दावा किया कि जहाज ऐसे रास्ते से गुजर रहा था, जो अवैध और खतरनाक था। टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई। उस पर 2500 कंटेनर लदे हुए थे। ईरान ने होर्मुज पर कंट्रोल कायम रखने के लिए समुद्र की तलहटी में कई जगह लैंड माइन बिछा रखे हैं। इससे अगर कोई अनाधिकृत जहाज होर्मुज से होकर गुजरता है तो उसके वॉटर माइन के चपेट में आने की आशंका रहती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंटेनरों में क्या सामान था और जहाज पर लगी आग के बाद उसे बचाने की कोई कोशिश की गई या नहीं। चालक दल के सदस्यों की स्थिति को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Must Read: सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम समुद्री रास्ता है। फारस की खाड़ी (Persian Gulf) को अरब सागर (Arabian Sea) से जोड़ने वाला यह संकरा मार्ग तेल और गैस की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण है। यहां सैन्य तनाव बढ़ने से जहाजों की आवाजाही और ग्लोबल सप्लाई शृंखला (Global Supply Chain) पर असर पड़ सकता है। ईरान लगातार चेतावनी देता रहा है कि उसकी मंजूरी के बिना इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को खतरा हो सकता है। दूसरी ओर अमेरिकी सेना (US Navy) ओमान की तरफ से गुजरने वाले मार्ग पर जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखा रही है। ऐसे में 2500 कंटेनर से लदे जहाज का होर्मुज में डूब जाना बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है।

You Might Also Like

भारत का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में 30 मिलियन टन मछली उत्पादन, NPOA प्लान

AI से हायरिंग में 1 करोड़ बचाने का दावा, हफ्ते में 11 उम्मीदवारों से मुलाकात

SBI होम लोन हुआ महंगा: ब्याज 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा, जानें EMI कितनी बढ़ेगी

रूसी तेल पर भारत समेत 5 देशों को बड़ी राहत, ट्रंप बोले- कोई टैरिफ नहीं

भारत पर 100% टैरिफ? सर्जियो गोर बोले- 10 दिन में फैसला लेंगे ट्रंप

TAGGED: 2500 Containers, Breaking News, Cargo Ship, Global Trade, Iran, IRGC, Mine Blast, Sea Mine, Strait of Hormuz, World News
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?