By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: आसमान में हेलीकॉप्टर, जमीन पर दौड़े हिरण… MP में फसलें बचाने के लिए शुरू हुआ अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > आसमान में हेलीकॉप्टर, जमीन पर दौड़े हिरण… MP में फसलें बचाने के लिए शुरू हुआ अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन
मध्य प्रदेश

आसमान में हेलीकॉप्टर, जमीन पर दौड़े हिरण… MP में फसलें बचाने के लिए शुरू हुआ अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 10/10/2026 6:03 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

शाजापुर | मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले (Shajapur district) में फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए वन विभाग ने अनोखा तरीका अपनाया है। शुजालपुर (Shujalpur), कालापीपल (Kalapipal) और उज्जैन जिले के सीमावर्ती इलाकों में कृष्णमृग (Blackbuck) और नीलगाय (Nilgai) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन हन्नूखेड़ी गांव में बोमा पद्धति (Boma Technique) से 97 कृष्णमृगों को पकड़ा गया।

9 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान में मध्य प्रदेश वन विभाग दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशन टीम (Conservation Solutions Team) का सहयोग ले रहा है। अभियान का उद्देश्य वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से निर्धारित क्षेत्रों में भेजना है, ताकि किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। रेस्क्यू ऑपरेशन के पहले चरण में हेलीकॉप्टर की मदद से कृष्णमृगों को हांका देकर एक निर्धारित घेरे की ओर पहुंचाया गया। इसके बाद बोमा तकनीक से उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। अभियान के दौरान दोपहर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने पर विशेषज्ञों की सलाह के बाद रेस्क्यू रोक दिया गया। अगले चरण को शनिवार देर शाम या रविवार सुबह शुरू करने की योजना बताई गई। आयोजकों के अनुसार, हेलीकॉप्टर की मदद से हांका लगाकर बोमा पद्धति के जरिए वन्यजीवों को रेस्क्यू करने की शुरुआत लगातार दूसरे वर्ष शुजालपुर क्षेत्र से की गई है। पिछले साल भी इसी इलाके में इस पद्धति का इस्तेमाल किया गया था।

इस विशेष अभियान में दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशन टीम के 14 विशेषज्ञ शामिल हैं। इनके अलावा वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी तैनात हैं। भोपाल सहित दूसरे जिलों से पहुंचे कर्मचारियों को मिलाकर करीब 200 लोगों की टीम अभियान में जुटी है। इससे पहले ग्राम हन्नूखेड़ी में अभियान की तैयारियों का निरीक्षण वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभांजन सेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक डॉ. समिता राजौरा, कलेक्टर ऋजु बाफना और अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. किरण बिसेन समेत अन्य अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम से चर्चा कर तैयारियों और अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Must Read: ‘BJP के इशारे पर काम न करे चुनाव आयोग’, अखिलेश यादव ने ECI पर साधा निशाना

वन विभाग और जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अभियान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी प्राथमिकता है। ग्रामीणों से कहा गया है कि अभियान की सूचना वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और ऑपरेशन समाप्त होने की सूचना मिलने तक खेतों में कृषि कार्य, सिंचाई या अन्य गतिविधियां न करें। बच्चों को खेतों, सड़कों और बोमा स्थल से दूर रखने तथा गाय, भैंस, बकरी और कुत्तों सहित पालतू पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे वन्यजीवों का पीछा न करें, उन्हें घेरने या भगाने की कोशिश न करें और हेलीकॉप्टर की आवाज सुनकर बाहर निकलकर भीड़ न लगाएं। निर्धारित सुरक्षा क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

You Might Also Like

कूनो का 19 महीने का चीता मुरैना में घायल मिला, पीठ पर चोट के निशान

MP: सरकारी खरीद में धांधली पर 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

NMDC बचेली में भव्य गरबा महोत्सव, स्कूली बच्चों को मिली ट्रॉफी

दुर्गा विसर्जन में बांध में डूबे 5 दोस्त, 2 की मौत, 3 को बचाया गया

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू, 70 दिन में अयोध्या

TAGGED: Blackbuck Rescue, Boma Technique, Breaking News, Conservation, Environment, Forest Department, Helicopter Rescue, Madhya Pradesh, Shajapur, Wildlife
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?