मुंबई | सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) रिलीज़ होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के एक ‘बोल्ड सीन’ (Bold Scene) ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है, जिसमें अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) मुख्य भूमिका में हैं। फैंस ने इस सीन को लेकर गहरी नाराज़गी जताई है और स्क्रिप्ट (Script) की पसंद पर सवाल उठाए हैं। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) से पहचान बनाने वाली रुक्मिणी के इस किरदार ने उनके चाहने वालों को निराश किया है।
क्या है पूरा मामला?
‘कांतारा 1’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ में ‘मेलिसा’ (Melissa) नाम का किरदार निभाया है । फिल्म रिलीज़ होने के साथ ही उनका एक क्लिप (Clip) तेज़ी से वायरल हुआ, जिसमें उनका किरदार केवल एक कंबल ओढ़े हुए नींद से जागता है और घबराई हुई हालत में इधर-उधर देखता है । इस बोल्ड सीन ने फैंस को चौंका दिया और उनका गुस्सा फूट पड़ा ।
Fans की क्या प्रतिक्रिया है?
सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी निराशा जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । एक यूज़र ने लिखा, “रुक्मिणी, यह क्या है?” तो किसी ने कहा, “मैं इस सीन को कैसे प्रोसेस करूँ? रुक्मिणी, मैंने आपसे इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी!” एक अन्य ने इसे ‘Cheap Script’ करार देते हुए सवाल किया कि “ऐसी स्क्रिप्ट क्यों?” ।
सिर्फ़ एक सीन नहीं, पूरी फिल्म पर सवाल
यह विवाद अकेले रुक्मिणी वसंत के सीन तक सीमित नहीं है। इससे पहले ‘टॉक्सिक’ के टीज़र (Teaser) और प्रोमो (Promo) सामग्री पर भी महिलाओं के चित्रण (Portrayal of Women) को लेकर आलोचना हुई थी । दिल्ली की AAP महिला विंग ने आपत्तिजनक सामग्री की शिकायत तक की थी । फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है । दर्शकों ने सवाल उठाया कि क्या यह सीन कहानी की मांग था या सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए ।
Must Read: Cancer Drug Scam: ₹1 Lakh के Avelumab Injection में पानी, 7 राज्यों में Fake Medicine Racket बस्ट
मेकर्स और एक्ट्रेस की चुप्पी
बढ़ती आलोचना और ट्रोलिंग के बावजूद, अभी तक रुक्मिणी वसंत या फिल्म निर्माताओं की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या सफाई नहीं आई है । फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे सितारे हैं ।