By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: OTT Releases This Week: Parineeti Chopra की ‘Shak’ से Anil Padha की ‘Hunkar’ तक, जानें 21-27 सितंबर का पूरा Entertainment List
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > OTT Releases This Week: Parineeti Chopra की ‘Shak’ से Anil Padha की ‘Hunkar’ तक, जानें 21-27 सितंबर का पूरा Entertainment List
मनोरंजन

OTT Releases This Week: Parineeti Chopra की ‘Shak’ से Anil Padha की ‘Hunkar’ तक, जानें 21-27 सितंबर का पूरा Entertainment List

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 27/09/2026 9:03 AM
By SMW NEWS BUREAU 8 Min Read
Share
SHARE

मुंबई | OTT (Over-The-Top) दीवानों के लिए एक बार फिर बंपर एंटरटेनमेंट का इंतजाम हो चुका है। 21 सितंबर से लेकर 27 सितंबर 2026 तक कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने को तैयार बैठी हैं। जिन्हें भी आपने थिएटर में जाकर नहीं देखा, वह अब OTT पर हंगामा मचाने आ रही हैं। इसी रिलीज में कई फ्रेश सीरीज भी हैं, जो आपको थ्रिल और एडवेंचर से भर देंगी। अगर इन सबसे मन भर जाए, तो रियलिटी शो के लिए भी तैयार रहें। इस हफ्ते बॉलीवुड के साथ कई हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स भी आपको OTT पर देखने को मिलेंगे।

Contents
‘हुंकार: द रोर’ में उठेगा बड़ा सवालपरिणीति चोपड़ा की OTT पर नई शुरुआत‘डोंट बी शाय’ में प्यार, दोस्ती और उलझी जिंदगी‘मिनर्वा एकेडमी’ में गायब दोस्त की तलाश‘हैबियस कॉर्पस’ में खुलेगा पुराना मामला‘द फाइनल प्रॉब्लम’ में होटल बनेगा रहस्य का अड्डा‘राइज एंड फॉल 2’ में पावर गेम‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की फिर होगी वापसी‘जंगल टेल्स विद मोगली’ में लौटेगा जंगल का एडवेंचरइस हफ्ते आने वाली फिल्में

‘हुंकार: द रोर’ में उठेगा बड़ा सवाल

अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की ‘हुंकार: द रोर’ (Hunkar: The Roar) 25 सितंबर को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। कहानी एक टीनएजर लड़की के आरोप से शुरू होती है, जो एक मशहूर आध्यात्मिक गुरु पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाती है। इसके बाद मामला सिर्फ एक शिकायत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कोर्टरूम और सच्चाई की तलाश तक पहुंचता है। सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख, अर्जुन माथुर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और राम कपूर (Ram Kapoor) भी नजर आएंगे।

परिणीति चोपड़ा की OTT पर नई शुरुआत

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shak: Trust No One) से अपना OTT डेब्यू करने जा रही हैं। 24 सितंबर को Netflix पर आने वाली इस सीरीज में एक मां की कहानी दिखाई गई है, जिसकी बच्ची लापता हो जाती है और वह करीब 9 साल तक उसकी तलाश करती रहती है। इस तलाश के बीच सामने आने वाली चीजें कहानी को मिस्ट्री और शक के रास्ते पर ले जाती हैं। सीरीज में परिणीति के अलावा सोनी राजदान, अनुप सोनी और जेनिफर विंगेट भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘डोंट बी शाय’ में प्यार, दोस्ती और उलझी जिंदगी

अगर आपको हल्की-फुल्की यंग एडल्ट कहानी पसंद है तो ‘डोंट बी शाय’ (Don’t Be Shy) पर नजर रख सकते हैं। फिल्म 25 सितंबर को Prime Video पर रिलीज होगी। कहानी 20 साल की श्यामिली यानी शाय की है, जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी का पूरा प्लान बना रखा है। लेकिन प्यार, दोस्ती और अचानक आए बदलाव उसकी बनाई हुई पूरी तस्वीर को बदल देते हैं। फिल्म को स्रीति मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहीन भट्ट इसके प्रोडक्शन से जुड़ी हैं।

‘मिनर्वा एकेडमी’ में गायब दोस्त की तलाश

22 सितंबर को Netflix पर ‘मिनर्वा एकेडमी’ (Minerva Academy) आएगी। यह एक इटैलियन टीन ड्रामा है, जिसकी कहानी एक मिलिट्री हाई स्कूल के माहौल में आगे बढ़ती है। यहां अनुशासन, पढ़ाई, परिवार का दबाव और आपसी प्रतिद्वंद्विता के बीच एक युवा कैडेट अपने लापता दोस्त के बारे में जवाब तलाशता है। सीरीज के पहले सीजन में 8 एपिसोड हैं।

‘हैबियस कॉर्पस’ में खुलेगा पुराना मामला

23 सितंबर को Netflix पर ‘हैबियस कॉर्पस’ (Habeas Corpus) स्ट्रीम होगी। यह एक लीगल ड्रामा है, जिसमें कानून की प्रोफेसर अपने छात्रों की टीम के साथ एक ऐसे व्यक्ति की सजा पर दोबारा सवाल उठाती हैं, जिसे अपराध के लिए दोषी ठहराया जा चुका है। टीम उसकी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करती है, लेकिन इस केस से जुड़े पुराने राज धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं। सीरीज में मार्जोरी एस्टियानो और एनी गैब्रिएली मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘द फाइनल प्रॉब्लम’ में होटल बनेगा रहस्य का अड्डा

25 सितंबर को Netflix पर ‘द फाइनल प्रॉब्लम’ (The Final Problem) आएगी। 1959 की पृष्ठभूमि वाली इस मिस्ट्री सीरीज में एक तूफान के कारण 13 लोग Mallorca के पास एक छोटे से द्वीप पर फंस जाते हैं। जिस होटल में वे ठहरे हैं, वहां एक महिला की मौत हो जाती है। शुरुआत में मामला आत्महत्या जैसा लगता है, लेकिन जल्द ही हत्या का शक गहराने लगता है। खास बात यह है कि यहां एक रिटायर्ड अभिनेता मामले की पड़ताल में उतरता है, जो कभी पर्दे पर Sherlock Holmes का किरदार निभा चुका है।

‘राइज एंड फॉल 2’ में पावर गेम

रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) भी 26 सितंबर से शुरू होगा। इस बार शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) होस्ट कर रहे हैं। पहले चार कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के नाम सामने आए हैं। शो का कॉन्सेप्ट भी पावर गेम पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को ‘Rulers’ और ‘Workers’ की अलग-अलग स्थिति में रहना होता है।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की फिर होगी वापसी

कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) भी इस हफ्ते लौट रहा है। शो का पांचवां सीजन 26 सितंबर से Netflix पर शुरू होगा। करीब छह महीने के ब्रेक के बाद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी टीम दोबारा दर्शकों के सामने होगी। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नए सीजन का हिस्सा हैं।

‘जंगल टेल्स विद मोगली’ में लौटेगा जंगल का एडवेंचर

छोटे बच्चों और फैमिली ऑडियंस के लिए ‘Jungle Tales with Mowgli’ भी खास कंटेंट है। यह सीरीज 12 सितंबर से JioHotstar पर शुरू हो चुकी है। इसमें 10 साल के शरारती और जिज्ञासु मोगली की जंगल में होने वाली एडवेंचर से भरी कहानी दिखाई गई है। उसके साथ बल्लो और बगीरा जैसे पुराने पसंदीदा किरदार हैं।

Must Read: नई अमृत भारत ट्रेन का ऐलान, बिहार, UP, राजस्‍थान और गुजरात से होकर गुजरेगी

इस हफ्ते आने वाली फिल्में

अगर इस हफ्ते सीरीज के बजाय फिल्म देखने का मन है, तो इन नामों पर भी नजर डाल सकते हैं:

  • ‘यूएनएबॉम्बर’ (Unabomber): नेटफ्लिक्स की यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। कहानी टेड काक्जिंस्की और उसके पीछे लगी एफबीआई की लंबी तलाश पर फोकस करती है।
  • ‘द लव हाइपोथिसिस’ (The Love Hypothesis): 23 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आने वाली यह रोमांटिक कॉमेडी एक पीएचडी छात्रा और एक प्रोफेसर के बीच शुरू हुए नकली रिश्ते की कहानी दिखाती है। फिल्म में लिली राइनहार्ट और टॉम बेटमैन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि निकोलस डुवर्नाय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

You Might Also Like

IND vs WI 1st ODI: आज India vs West Indies का आमना-सामना, जानें कब और कैसे देख सकेंगे Free में?

Allu Arjun की ‘Raaka’ ने रचा इतिहास: Guinness World Record में दर्ज नाम, एक ही सेशन में 37 परफॉर्मर्स का मोशन कैप्चर

The Great Indian Kapil Show 5: 26 सितंबर से Netflix पर होगी वापसी, हर शनिवार रात 8 बजे आएंगे नए एपिसोड

Prithviraj Sukumaran ने खोली Bollywood की Casting की पोल, बोले- ‘बहुत कॉर्पोरेट तरीका है’

‘Pathaan-Jawan हिंदी, तो हमारी फिल्में Pan India क्यों?’ Nani ने उठाया सवाल, ‘The Paradise’ की रिलीज से पहले भड़के

TAGGED: Hunkar, JioHotstar, Kapil Sharma Show Season 5, Netflix, OTT Releases, Parineeti Chopra, Prime Video, Rise and Fall 2, Shak, This Week
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?