मुंबई | अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का ऐलान हो चुका है, जिसमें मरे हुए किरदारों की वापसी हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल हैं, खासकर इसकी कहानी को लेकर। अब शो के मुख्य कलाकार अली फजल (Ali Fazal) ने बताया है कि आखिर शो के बाद फिल्म बनाने की क्या वजह है और यह क्यों जरूरी है।
क्यों बनी ‘Mirzapur The Movie’?
अली फजल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म सीजन 1 के एक पहलू से निकली है। उन्होंने कहा कि “यह फिल्म मिर्जापुर सीजन 1 के एपिसोड 6-7 के बीच की एक स्टोरी से निकली है, जो वहां से एक दूसरी दुनिया में जाकर वापस आती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिल्म बेहद जरूरी है और “इसके बिना मिर्जापुर की कहानी आगे नहीं बढ़ सकती।”
मरे हुए किरदारों की वापसी क्यों?
फिल्म में मुन्ना भइया, बाऊजी, कंपाउंडर और अन्य आइकॉनिक किरदारों की वापसी हो रही है, जो शो में मारे जा चुके थे। इसको लेकर अली फजल ने कहा कि “यह फिल्म मिर्जापुर की कहानी में और भी किरदारों को जोड़ती है और पिछले 10 साल में किसी भी शो के साथ किया गया यह सबसे बड़ा एक्सपेरिमेंट है।” दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) ने भी कहा कि जिन्होंने शो नहीं देखा है, वे भी इस फिल्म को देख सकते हैं, क्योंकि उन्हें किरदारों के बैकग्राउंड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Must Read: TikTok को बच्चों की प्राइवेसी मामले में देना होगा 3828 करोड़ रुपये, अमेरिका में हुआ बड़ा समझौता
क्या है फिल्म का कनेक्शन?
अली फजल ने दर्शकों को सलाह दी कि इस फिल्म को मिस न करें, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो आगे आने वाले सीजन से वे कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब है कि फिल्म की कहानी सीधे तौर पर भविष्य के सीज़न (संभवतः सीज़न 4) से जुड़ी होगी। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है, जिन्होंने शो को भी निर्देशित किया था, और इसे फरहान अख्तर ने अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।