By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: हॉस्पिटल स्टॉफ ने आधी रात खाली करवाया बेड, दर्द से कराहता हाथ में ड्रिप लेकर सड़क पर खड़ा रहा मरीज, डॉक्टरों ने कुछ बोलने से किया इनकार
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > हॉस्पिटल स्टॉफ ने आधी रात खाली करवाया बेड, दर्द से कराहता हाथ में ड्रिप लेकर सड़क पर खड़ा रहा मरीज, डॉक्टरों ने कुछ बोलने से किया इनकार
मध्य प्रदेश

हॉस्पिटल स्टॉफ ने आधी रात खाली करवाया बेड, दर्द से कराहता हाथ में ड्रिप लेकर सड़क पर खड़ा रहा मरीज, डॉक्टरों ने कुछ बोलने से किया इनकार

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 09/07/2026 5:35 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

रात के अंधेरे में सड़क पर हाथ में बोतल थामे घूमते मरीज को देख राहगीर दंग रह गए। फुल पिपलिया निवासी आदित्य मारकंडे को पथरी का तेज दर्द उठा था।

Contents
आधी रात को बेड खाली करने का आदेशड्रिप लगे हाथ के साथ सड़क परराहगीरों की भीड़ जमा हुईमरीज ने लौटने से किया इनकारडॉक्टरों ने कुछ बोलने से किया इनकार

परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए खंडवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उन्हें वार्ड में भर्ती कर सलाइन चढ़ाई जा रही थी।

आधी रात को बेड खाली करने का आदेश

पीड़ित आदित्य का आरोप है कि अभी उनका उपचार पूरा भी नहीं हुआ था और ड्रिप चल ही रही थी कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ ने उन्हें आधी रात को बेड खाली करने को कह दिया।

मरीज ने विरोध करते हुए कहा कि उनकी सलाइन अभी खत्म नहीं हुई है और दर्द भी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी और उन्हें बाहर जाने को कह दिया।

ड्रिप लगे हाथ के साथ सड़क पर

जिला अस्पताल स्टॉफ के इस अमानवीय व्यवहार से आहत और गुस्से में आकर मरीज आदित्य हाथ में ग्लूकोज की बोतल और नस में लगी सुई के साथ ही वार्ड से बाहर निकल आए।

आधी रात को इस हालत में मरीज अस्पताल परिसर से बाहर मुख्य सड़क पर पहुंच गया।

राहगीरों की भीड़ जमा हुई

सड़क पर मरीज को इस बेबसी की हालत में देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मरीज को समझाने का प्रयास किया और वापस अस्पताल लौटकर इलाज पूरा कराने की सलाह दी।

मरीज ने लौटने से किया इनकार

मरीज डॉक्टरों के तानाशाही पूर्ण रवैये और अस्पताल की कार्यप्रणाली से इस कदर नाराज और आहत था कि वह किसी भी सूरत में वापस अंदर जाने को तैयार नहीं हुआ।

इस पूरी घटना ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की संवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

डॉक्टरों ने कुछ बोलने से किया इनकार

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जब अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कैमरे के सामने या इस विषय पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

अस्पताल प्रशासन की चुप्पी ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

You Might Also Like

चित्रकूट NEET छात्रा गैंगरेप: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीसीटीवी में कैद हुए 3 संदिग्ध, महिला आयोग सख्त

इंदौर: कचरे में चला गया 2 किलो चांदी का लोटा, सफाई मित्रों ने सैकड़ों टन मलबे से 24 घंटे में ढूंढ निकाला, मिली सराहना

MP में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासी बाहर

देश की सबसे लंबी ‘जल सुरंग’ तैयार, नर्मदा का पानी पहुंचेगा विंध्य, 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

MP की बड़ी उपलब्धि, खजुराहो एयरपोर्ट देश में अव्वल, भोपाल भी टॉप-3 में शामिल, AAI सर्वे में मिली पहचान

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?