By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा फैसला, Michael Hussey हुए टीम से बाहर, अब किसकी होगी एंट्री?
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा फैसला, Michael Hussey हुए टीम से बाहर, अब किसकी होगी एंट्री?
खेल

IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा फैसला, Michael Hussey हुए टीम से बाहर, अब किसकी होगी एंट्री?

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 10/10/2026 5:59 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

चेन्नई | आईपीएल 2027 से ठीक पहले पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी में बड़े बदलावों का दौर लगातार जारी है। स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) और एरिक सिमंस (Eric Simons) के बाद अब सीएसके ने अपने लंबे समय से जुड़े रहे बल्लेबाजी कोच माइकल हसी (Michael Hussey) से भी रास्ते अलग कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल हसी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बहुत पुराना रिश्ता रहा है। हसी ने पहले बतौर खिलाड़ी सीएसके के लिए कई यादगार पारियां खेलीं और टीम को जीत दिलाई। इसके बाद साल 2018 में वह बल्लेबाजी कोच के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे और तब से लगातार इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे। शनिवार को फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने की अपनी योजना के तहत हसी से अलग होने का बड़ा फैसला किया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अब चेन्नई के नए बल्लेबाजी कोच कौन होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय पूरी तरह से नए रंग-रूप में नजर आने की तैयारी कर रही है। इस साल फ्रेंचाइजी ने अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक कई बड़े फेरबदल किए हैं। इस साल की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने लंबे समय तक कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से नाता तोड़ लिया था और उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को कमान सौंपी गई है। गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस को भी हटाकर उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (Mohit Sharma) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा फील्डिंग कोच जेम्स फास्टर (James Foster) का भविष्य भी अभी अनिश्चित बना हुआ है।

Must Read: ‘BJP के इशारे पर काम न करे चुनाव आयोग’, अखिलेश यादव ने ECI पर साधा निशाना

माइकल हसी के जाने के पीछे अंग्रेजी कनेक्शन की भी चर्चा है। फ्लेमिंग के साथ उनके बेहतरीन रिश्ते जगजाहिर हैं और ऐसी चर्चाएं हैं कि हसी जल्द ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इससे पहले हसी ने साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बतौर कंसलटेंट इंग्लैंड टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में वेल्श फायर (Welsh Fire) के हेड कोच भी हैं।

You Might Also Like

कैफ बोले- तिलक और नमन के आसपास भी नहीं टिकते कई खिलाड़ी

ईशान किशन इंजर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका

भारतीय पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान में छेड़खानी का आरोप, भारत भेजा गया

मानव सुथार का नाम तक नहीं! श्रीलंका में 16 विकेट, फिर भी न्यूजीलैंड का टिकट नहीं

Asian Para Games: पहले दिन भारत ने जीते 11 मेडल, 4 गोल्ड समेत धमाका

TAGGED: Batting Coach, Chennai Super Kings, Cricket, CSK, IPL 2027, Michael Hussey, Mohit Sharma, Sports News, Stephen Fleming, Zaheer Khan
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?